फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beaten by the medical officer in charge Mnbdhon

प्रभारी चिकित्साधिकारी को मनबढ़ों ने पीटा

Tue, 12 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Beaten by the medical officer in charge Mnbdhon
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी की रविवार की रात मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। मनबढ़ कुत्ता काटने का इंजेक्शन  न लगाए जाने से आक्रोशित थे। जानकारी हुई तो सोमवार को क्षेत्र के पांच सरकारी अस्पतालों के डाक्टर और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।  उन्होंने कार्य बहिष्कार किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे उपमुख्य चिकित्साधिकारी सगड़ी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डा. एसएन गुप्ता पीएचसी अजमतगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी हैं। रविवार की रात करीब 8.30 वह आवाज पर मौजूद थे। तभी करीब आधा दर्जन से अधिक लोग वहां पहुंचे। वह डाक्टर से एक युवक को कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगाने की जिद करने लगे। डाक्टर ने सुबह आने को कहा तो युवक नाराज हो गए। कहासुनी के बाद मनबढ़ों ने डाक्टर को पीट दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जब तक अन्य कर्मचारीगण इकट्ठा होते हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह इस बात की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया, परशूरामपुर और महराजगंज के डाक्टर और कर्मचारियों को हुई तो सभी ने कार्य बहिष्कार कर दिया। वह अजमतगढ़ अस्पताल परिसर में इकट्ठा होकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। दूसरी तरफ एक साथ पांच सरकारी अस्पतालों के काम ठप हो जाने से इलाज कराने आए मरीज और तीमारदारों को खासी परेशानी हुई। दोपहर उपमुख्य चिकित्साधिकारी सगड़ी डाक्टर डीपी सिंह पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। कोतवाल जीयनपुर सत्यनरायण वर्मा ने बताया कि डा. एसएन गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed