{"_id":"67dabe1c74d08fd2e609c648","slug":"be-careful-if-senior-citizens-are-alone-at-home-elderly-couple-robbed-after-being-given-intoxicants-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : घर में सीनियर सिटीजन अकेले हैं तो सावधान हो जाइए ; बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : घर में सीनियर सिटीजन अकेले हैं तो सावधान हो जाइए ; बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट
Wed, 19 Mar 2025 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:22 PM IST
सार
घर में अगर बुजुर्ग हैं और अकेले अगर उन पर आपने कोई काम छोड़ा है तो सावधान रहिए। ऐसा न हो कोई उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर सामान लूट ले जाए। आजमगढ़ के पवई क्षेत्र के निवासी उस वक्त हैरान रह गए जब बुजुर्ग दंपति ने बताया कि शटरिंग करने के बहाने पहले लुटेरा घर में घुसा और उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर गहने लूट ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
घर की शटरिंग के बहाने घर में घुसे युवक ने 70 साल के बुजुर्ग दंपती को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर उनके कानों के कुंडल, लॉकेट और अंगूठी लूट लिए। दो दिन बाद होश में आने पर बुजुर्ग ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पवई के रामपुर कला गांव में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग गंगादीन पत्नी के साथ घर से थोड़ी दूर पर ट्यूबवेल के मकान में रहते हैं। दो दिन पहले युवक बाइक से घर पर आया और छत की शटरिंग की बात की। इसके बाद वह खुद जाकर बाजार से कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और दोनों को कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा डालकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह महिला के कान से सोने के कुंडल, गले का लॉकेट व अंगूठी लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग दंपती बेहोशी की हालत में पड़े रहे। कुछ देर बाद पौत्री उन्हें खोजते हुए वहां पहुंची तो देखा कि दोनों बेहोश हैं। उसने परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में परिजनों ने शाहगंज के निजी नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराए।
विज्ञापन
जहां पर उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष पवई प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। किसी ने इस मामले में तहरीर भी नहीं दी है।