फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BDO lodged a complaint in the police station against three people including the village head

Azamgarh News: ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ बीडीओ ने थाने में दी तहरीर

Thu, 08 May 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
BDO lodged a complaint in the police station against three people including the village head
लाटघाट। खंड विकास अधिकारी हरैया रवि कुमार ने ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बृहस्पतिवार को रौनापार थाने में तहरीर दी। इन पर मनरेगा में गड़बड़ी का आरोप है।
विज्ञापन

बीते तीन मई को डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव गांव में जांच करने पहुंचे थे। अपनी जांच के बाद बीडीओ हरैया को पत्र भेजा। इसके बाद बीडीओ ने ब्लॉक के देवारा खास राजा के ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पर मनरेगा में गड़बड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज करने के लिए रौनापार थाने में तहरीर दिया। बीडीओ ने बताया कि डीसी मनरेगा द्वारा जांच की गई थी। जांच में कुछ अनियमितता पाई गई थी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर थाने में तहरीर दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया की बीडीओ हरैया द्वारा देवारा खास राजा के ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed