फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BDO and Nodal Officer rushed to social audit

सोशल आडिट को पहुंचे बीडीओ व नोडल अधिकारी को दौड़ाया

Mon, 02 Nov 2020 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
BDO and Nodal Officer rushed to social audit
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरकक्षा बरडीहा गांव में सोशल आडिट के लिए बीडीओ व नोडल अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम पहुंची थी। ऑडिट के दौरान ही प्रधान पक्ष ने विपक्षियों पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यही नहीं ग्रामीणों ने जांच करने पहुंचे बीडीओ इरशाद अहमद, नोडल अधिकारी डॉ. बीके सिंह और वर अभियंता दधिबल को दौड़ा लिया। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने घटना के बाबत कोई तहरीर थाने पर नहीं दी है।
विज्ञापन

अतरकक्षा बरडीहा गांव में मनरेगा के तहत हुए कार्यों में घोटाले की शिकायत हुई थी। जिस पर जांच टीम गठित की गई थी। नोडल के रुप में नामित पशु चिकित्साधिकारी, अवर अभियंता व बीडीओ के साथ सोमवार को दिन में सोशल आडिट के लिए गांव में पहुंचे। अधिकारियों के समक्ष प्रधान के साथ ही शिकायत करने वाले जुटे थे। आरोप है कि जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से प्रधान पक्ष के लोग विपक्षियों से उलझ गए और कुछ ही देर में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडा, ईंट पत्थर से हमला कर दिया। अधिकारियों के सामने ही मारपीट होती रही और वे चुप्पी साधे रहे। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों अधिकारियों को भी दौड़ा लिया। वो भागकर अपनी गाड़ी तक पहुंचे और मौके से भाग खड़े हुए। मारपीट में 22 वर्षीय मोहसिन, 25 वर्षीय फरहान, 56 वर्षीय आलमगीर, प्रधान पक्ष से 65 वर्षीय नसीम, 32 वर्षीय अजमल व 32 वर्षीय राम बहादुर घायल हुए। सभी को पीएचसी अजमतगढ़ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नसीम, मोहसिन, फरहान व आलमगीर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में प्रधान पक्ष व विपक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं घटना के दौरान जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed