आजमगढ़। पुरानी पेंशन योजना बहाली व प्रेरणा एप समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्राथमिक शिक्षक मुखर हो गये है। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद किया।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। शिक्षकों के अधिकारों का हनन करते हुए उनके निजता तक को खंडित करने का षणयंत्र किया जा रहा है। प्रमोशन और पद का वेतन तक पाने से आज शिक्षक वंचित है। हरैया ब्लाक अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने कहा कि जिले में घटिया स्वेटर बच्चों में वितरित हुआ है। जूते-मोजे व बैग किसी काम के नहीं है। यह सभी आधा सत्र भी नहीं चले और फट गये। जल्द ही इन मुद्दों को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा और शिकायत दर्ज करायेगा। जिला मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि यह लड़ाई संगठन लखनऊ व दिल्ली तक लडने को तैयार है। जनवरी माह में लखनऊ में धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस अवसर पर अवधराज सिंह, वकील मौर्य, देवेंद्र सिंह, रामजनम, सुधीर, अमित राय, अनिल सिंह, साधो राम समेत काफी संजख्या में शिक्षक मौजूद रहे।