फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Baroda UP bank will not have any work till 12

12 तक बड़ौदा यूपी बैंक में नहीं होगा कोई काम

Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Baroda UP bank will not have any work till 12
अंबारी (आजमगढ़)। सर्वर का काम होने से बड़ौदा यूपी बैंक (संयुत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) में काम बंद कर दिया गया है। 12 अप्रैल तक लेनदेन, ऑनलाइन और ऑफलाइन कोई भी कार्य बैंक की शाखाओं पर नहीं होगा। अमरेथू मोड़ स्थित बैंक की पलिया शाखा पर अंदर से चैनल गेट बंद कर कर्मचारी बैठ गए हैं। बाहर नोटिस लगा दिया गया है कि सर्वर का काम चल रहा है। इस समय किसानों को गेहूं की मड़ाई के लिए पैसे की आवश्यकता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशी को भी चुनाव के लिए खर्च की जरूरत है।
विज्ञापन

बैंक की मनमानी से लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। उपबोक्ताओं के मोबाइल पर आए मैसेज के अनुसार नौ अप्रैल शाम चार बजे से बैंक की सभी सेवाएं बन्द रहेंगी। किसान गेहूं की कटाई-मड़ाई के लिए पैसा निकालने पैसे लेने बैंक पहुंचे, लेकिन वापस जाना पड़ा। उधर बैंक मैनेजर संदीप कुमार मौर्य इस बारे में कुछ कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सतेंद्र यादव, मनोज यादव, राम जनम मौर्य, राजेश कुमार, सुनील, बिपिन शुक्ला, राम उजागिर शुक्ला आदि ने कहा कि प्रबन्धक एवं कर्मचारियों के मनमानी से उपभोक्ता त्रस्त है। पल्थी शाखा के मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि डाटा माइग्रेशन के कारण सेवाएं बाधित हैं। 12 अप्रैल 10 बजे तक सेवाएं बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed