{"_id":"7c2061788103853cdde2e0206441008c","slug":"bar-and-the-bench-solve-his-the-problem-by-conversation-durga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलकर हल करें बार और बेंच के बीच की समस्या: दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलकर हल करें बार और बेंच के बीच की समस्या: दुर्गा
संवाददाता
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि बार और बेंच के बीच आपसी तालमेल होना जरूरी है। बात-बात पर अधिवक्ता हड़ताल से दूर रहें। अगर बार और बेंच के बीच कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण मिल बैठकर करें। तभी वादकारियों को शीघ्र न्याय मिलेगा।
वह शुक्रवार को निजामाबाद तहसील के अधिवक्ता हाल में निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। कहा कि अधिवक्ता संगठन समाज को नई दिशा देते है। वर्तमान परिवेश की चुनौतियों को देखते हुए अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अधिवक्ताओं के बैठने के लिए 100 कुर्सियां देने की घोषणा की। एल्डर कमेटी ने निर्वाचित अध्यक्ष पन्ना लाल यादव और मंत्री किशोरी लाल गुप्त सहित निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक आलमबदी आजमी, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद, खलीकुज्जमां, मनोज राय, रामाश्रय चतुर्वेदी, सूर्यभान सिंह, संजय कुमार यादव, अनिल कुमार प्रजापति, योगेंद्र राय, राम बहादुर यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पन्नालाल यादव और संचालन रामश्रय चतुर्वेदी ने की।