फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bapu , Shastri follow the ideals

बापू, शास्त्री के आदर्शों पर चलें

Fri, 02 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 02 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bapu , Shastri follow the ideals
राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान न सिर्फ स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया बल्कि प्रभातफेरी निकालकर गांधी और शास्त्री के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुर्सी दौड़, निबंध प्रतियोगिताओं के अलावा गोष्ठी के जरिये सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन कालेज एंव स्कूल में झंडा फहराते हुए दोनों महापुरूषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने परिसर में सफाई की। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय साहू गांधी समाज ने रिक्शा स्टैंड से सुबह आठ बजे जुलूस निकाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि विषमतापूर्ण वैश्विक जीवन में सुखशांति और तरक्की के लिए महात्मा गांधी के विचार आज भी अभी प्रासंगिक है। सर्वोदय पब्लिक इंटर कालेज हरबंशपुर में गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। नेहरू युवा केंद्र में गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चिल्ड्रेन पैराडाइज में गांधी और नेल्शन मंडेला के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जन शिक्षण संस्थान ने नगर पालिका में अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर गोष्ठी की। चडेश्वर गांधी शताब्दी पीजी कालेज में में छात्र नेताओं ने गांधी और शास्त्री के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजवां : खुरासों स्थित रामबचन महाविद्यालय में परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यालय अधीक्षक योगेश उपाध्याय, रणबहादुर महाविधालय फूलपुर देहात, मिजवां फाउंडेशन, मिजवां एजूकेशनज सोसायटी, न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिंदुस्तान कांन्वेट स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, मां सरस्वती बालिका इंटर कालेज गहनी जगदीशपुर, न्यू ब्राइटेन स्कूल, ब्लाक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय एंव कोतवाली परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुए। फूलपुर स्थित न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बच्चों ने सफाई करके जागरूक का संदेश दिया।  बिंद्राबाजार :  ई-शान पब्लिक स्कूल रोहुआ, मुस्तफाबाद में गांधी, शास्त्री की जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अतरौलिया : नगर पंचायत अतरौलिया के बागी सभासदों ने गांधी एवं शास्त्री जी जयंती पर मलिन बस्ती एवं मुस्लिम बस्ती में सफाई की। मालटारी : अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय घाघरा में गांधी जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई।

कप्तानगंज : दुर्गा जी इंटर कालेज, द इन्नोवेटिव एकेडमी जेहरा पिपरी, बाबा गोपी दास चिल्ड्रेन स्कूल, उज्जवल ्िशक्षण संस्थान कप्तानगंज, गंगा देवी बालिका इंटर कालेज खीरीडीहा, एमपीसी पब्लिक स्कूल नेवादा, स्व पंडित लक्ष्मीकांत बाल विद्या मंदिर नेवादा, सरस्वती शिशु मंदिर पासीपुर, श्रीमती गुजराती देवी इंटर कालेज गदनपुर हिच्छन पट्टी, जय मां सरस्वती इंटर कालेज हरिहरपुर में भी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तहबरपुर : पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायसागर, प्राथमिक विद्यालय तहरबपुर, कटानी बाजार : नगर पंचायत महाराजगंज में गांधी जयंती धूमधाम मनाई गई। भारत रक्षा दल ने रैदापुर तिराहे पर गांधी पार्क की सफाई की। विशेष बाल श्रम विद्यालय चकला पहाणपुर में महापुरुषों को पुष्प अर्पित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed