फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Banks open after four days, people gathered at ATM machines

चार दिन के बाद खुले बैंक, एटीएम मशीनों पर जुटे लोग

Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banks open after four days, people gathered at ATM machines
सिविल लाइन क्षेत्र में एटीएम पर लगी लोगों की कतार।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दीपावली से लगातार चार दिनों तक बैकिंग सेक्टर का अवकाश होने के कारण के बैंक उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग तीन दिन तक पैसों की चाह में शहर के कई एटीएमों का चक्कर काटते रहे। सोमवार को 12 बजे के बाद एटीएम मशीनों में पैसा भरा जाना शुरू हुआ तो दोपहर तीन बजे से व्यवस्था पटरी पर लौट सकी। इसके अलावा बैंकों और उसके बाहरी परिसर में भारी भीड़ नजर आई। वर्तमान समय वैवाहिक कार्यक्रमों के साथ-साथ महापर्व छठ को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार है। लोग अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी करने को बाजार की तरफ आते रहे। शहरवासी से लेकर ग्रामीणांचलों से खरीदारी करने निकले लोगों को एटीएमों में पैसा न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर 12 बजे भारी जाम रहा। वहीं शारदा तिराहे पर लगा एसबीआई का एटीएम मशीन 12 बजकर दस मिनट पर पैसों के अभाव में खाली पड़ा था। लोग गार्ड से पूछ रहे थे कि आखिर कब तक एटीएम मशीन चालू हो सकेगा। यही हाल सिविल लाइन के यूबीआई के एटीएम मशीन का था। यहां पर तीन एटीएम एक साथ लगाए गए है, तीनों पर पैसा नहीं रहा। लोग बाहर ही पैसों भरे जाने का इंतजार कर रहे थे। यहां पर गार्ड द्वारा बताया गया कि पैसा खत्म हो गया है, अभी जल्द ही पैसा आ जाएगा।
विज्ञापन

आवश्यक सामानों की खरीदारी करनी है लेकिन यूबीआई के मुख्य शाखा के एटीएम के बाहर दो घंटे से खड़े है,12 बजकर 25 मिनट हो चुके है, अभी तक एटीएम में पैसा नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद असरफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed