फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bank accountant arrested for embezzling 62 lakhs in azamgarh he grabbed scholarship and widow pension money by fraudulently

आजमगढ़: 62 लाख का गबन करने वाला बैंक का लेखाकार गिरफ्तार, छात्रवृत्ति और विधवा पेंशन की धनराशि फर्जीवाड़ा कर हड़पी

Thu, 23 Sep 2021 11:57 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Sep 2021 11:57 AM IST
सार

 फर्जीवाड़ा कर छात्रवृत्ति और विधवा पेंशन की धनराशि हड़पने का आरोपी  यूबीआई चंडेश्वर शाखा का लेखाकार है। ईओडब्ल्यू प्रकरण की जांच कर रही है और विवेचना के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। 

विज्ञापन
Bank accountant arrested for embezzling 62 lakhs in azamgarh he grabbed scholarship and widow pension money by  fraudulently
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में  कूटरचना कर सरकारी धन का गबन करने वाले आरोपी एक बैंक के लेखाकार को  सिधारी थाना पुलिस ने बुधवार को उसके नरौली स्थित घर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने छात्रवृत्ति व विधवा पेंशन के मद का लगभग 62 लाख रुपये हड़प लिया है। पकड़ा गया आरोपी यूबीआई चंडेश्वर शाखा का लेखाकार है। ईओडब्ल्यू प्रकरण की जांच कर रही है और विवेचना के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया था।

विज्ञापन


 आजमगढ़ जिले में वर्ष  2007-2008 से 2010 व 2011 तक की अवधि में जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी  के कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनाधिकृत रूप से डीडी पर फ्लूड इंक लगाकर कूटरचना, पृष्ठांकन कर अप्रत्याशित रूप से पत्रों को बिना कार्यालय के डिस्पैच रजिस्टर मेंं पंजीयन किए  प्राचार्य श्री बलिराम, बेचू इंटर कालेज कौतुकपुर व वीरमपुर के नाम से यूबीआई चंडेश्वर शाखा में खुले खाते में डालकर हजम कर लिया गया।
विज्ञापन


उक्त धनराशि लगभग 62 लाख थी। जांच में प्रकरण की जानकारी हुई तो तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। शासन के निर्देश पर इस प्रकरण की विवेचना ईओडब्ल्यू वाराणसी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के दौरान श्रीपति राम लेखाकार यूबीआई चंडेश्वर का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद से पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी लेखाकार श्रीपति राम को पुलिस ने बुुधवार को उसके नरौली मुहल्ला स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। 

पंचायत के दौरान महिला ने बच्चे के साथ नहर में लगाई छलांग

बरदह थाना के ब्रह्मबाबा स्थान पर बुधवार को दो पक्षों में पंचायत चल रही थी। इसी दौरान एक विवाहिता अपने एक वर्षीय बच्चे के साथ बगल से गुजरी नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों ने तत्काल नहर में कूद कर किसी तरह दोनों को बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पक्षों में सुलह समझौते का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। 

बरदह थाना के हदिसा दयालपुर गांव निवासिनी 30 वर्षीय माया पत्नी सनी के वैवाहिक संबंध को लेकर ब्रह्म बाबा स्थान पर पंचायत आयोजित थी। पंचायत के दौरान ही माया अपने एक वर्षीय बच्चे के साथ नहर में कूद गई। यह देख पंचायत में हड़कंप मच गया।

कुछ लोगों ने तत्काल नहर में कूदकर दोनों को सकुशल बाहर निकाला। इस बीच जानकारी पर बरहद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed