फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ballia police accused of implicating innocents

बलिया पुलिस पर लगाया निर्दोषों के फंसाने का आरोप

Thu, 10 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ballia police accused of implicating innocents
आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा गया। बीते दिनों रसड़ा कोतवाली के दक्षिणी चौकी पर पन्नालाल राजभर की पुलिस अभिरक्षा में हुई बर्बर पिटाई से उपजे जनाक्रोश से जनता और प्रशासन के बीच हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद कई निर्दोष लोगों को बेवजह फंसाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रदेश महासचिव शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि रसड़ा की घटना में कई निर्दोष लोगों को फंसाया गया है। मौके पर कई भाजपा नेता मौजूद रहे उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न किया जाना प्रशासन के दोहरे चेहरे को उजागर करता है। मुख्यमंत्री से मांग की गई कि मामले की सीबीआई या सीबीसीआईडी से जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वकील चौरसिया, संजय राजभर, सोनू राजभर, प्रमोद राजभर, पंकज राजभर, सोनू, गीता गिरी, रामनवमी राजभर, अशोक राजभर, केशव राजभर, चन्द्रजीत राज्भर, अरविन्द राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed