{"_id":"5e1a10a88ebc3e87d01312b4","slug":"baijnath-becomes-secretary-of-authority-azamgarh-news-vns5046839177","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के सचिव बने बैजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के सचिव बने बैजनाथ
विज्ञापन
प्राधिकरण के सचिव बने बैजनाथ
आजमगढ़। दो माह से खाली चल रही आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के पद आखिरकार शासन की ओर से तैनाती कर दी गई है। शासने ने रामपुर विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात सचिव बैजनाथ को आजमगड़ में सचिव के पद पर स्थानांतरित किया है।
पिछले वर्ष नवंबर माह में कमिश्नर कनक त्रिपाठी की संतुति पर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव बाबू सिंह, एई देवबचन राम और जेई रमाशंकर वर्मा को विभिन्न आरोपों में शासन की ओर से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से इस पद पर किसी तैनाती नहीं हुई थी। इससे अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई जहां ठप पड़ी थी और वहीं नक्शे आदि से संबंधित कोई कार्य भी नहीं हो रहे थे। पिछले हफ्ते जिलाधिकारी एनपी सिंह ने एडीए में अधिकारियों की तैनाती करने या आवास विकास के अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज देने संबंधी पत्र शासन को भेजा था। इसके बाद शासन की ओर से सचिव के पद पर रामपुर विकास प्राधिकरण से बैजनाथ को यहां भेजा है। अभी एई और जेई के पद पर किसी की तैनाती नहीं हुई है।