आजमगढ़। बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम के आह्वान पर बृहस्पतिवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के संयोजक रामदवर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर हत्या, दुष्कर्म, लूट के बढ़ते मामले के विरोध में धरना दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी राज में कानून का राज समाप्त हो गया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि रोज किसी ने किसी जिले, कस्बे में हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। हाथरस, बांसगांव, बलरामपुर, भदोही, बांदा, आजमगढ़ के जीयनपुर आदि में दुष्कर्म की जो घटनाएं घटित हुई, सभी दुष्कर्मियों को फांसी की सजा दिए जाने और पीड़ित परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें बिजली, रेलवे, बीएसएनएल आदि संस्थानों का निजीकरण करके मूल निवासियों के आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने 14 सितंबर को किसानों के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की। कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों को नहीं मानती है तो बहुजन क्रांति मोर्चा भारत बंद करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर मुकेश कुमार, राजेश यादव एडवोकेट, शैलेश यादव, लालबहादुर गोविंद कुमार, अच्छे लाल चौहान, दीपांकर, धर्मेंद्र चौहान, प्रकाश चंद्र राम विनय पटेल, गूंजा यादव, संगीता भारती, घनश्याम यादव, वंशराज, सुबाष बौद्ध, इंद्रराज चौहान, लालचंद्र यादव आदि रहे।