आजमगढ़। बाबा भंवरनाथ मंदिर जनपद का प्रसिद्ध मंदिर है। लोगों का मानना है कि जो भी मन्नत मांगते हैं इस मंदिर में पूरी हो जाती हैं। सावन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और जल चढ़ाते हैं। वर्षों से प्रत्येक सोमवार को बाबा भंवरनाथ मंदिर का शृंगार होता है। सावन के आखिरी सोमवार के दिन बाबा भंवरनाथ मंदिर में दिव्य शृंगार हुआ। मंदिर परिसर को 551 किग्रा फल से सजाया गया। विभिन्न प्रकार की 51 किग्रा मिठाइयां व 11 किग्रा मेवे तथा विभिन्न प्रकार के बिस्किट टॉफियों से भी बाबा को सजाया गया।
बाबा भंवरनाथ जी का शृंगार करने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा उनको तिरंगे का साफा पहनाया गया। सावन के आखिरी सोमवार के दिन बाबा का एक अनोखा रूप देखने को मिला। शृंगार मंडली का कहना है कि हम लोग पिछले कई सालों से बाबा भंवरनाथ मंदिर का दिव्य शृंगार करते हैं। इस साल सावन के हर सोमवार को एक अलग-अलग रूप में बाबा को सजाया गया। बाबा को चांदी की थाली में भोग लगाया गया। शृंगार में जय प्रकाश दुबे उर्फ (दीपू), विशाल गुप्ता उर्फ (संतु), विनोद कुमार गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजेश निषाद, रवि, संतोष, सागर, शिवम गुप्ता, दीनू उपाध्याय, आदर्श, कमलेश सोनकर, संतोष सोनकर, आनंद, राकेश, आकाश यादव, मानस अग्रवाल, शिवेंद्र प्रताप राय, सुनील मद्धेशिया आदि शामिल रहे।