फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Baahubali Ramakant appears before VC in three cases

Azamgarh News: बाहुबली रमाकांत की तीन मामलों में वीसी से हुई पेशी

Thu, 16 Nov 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Baahubali Ramakant appears before VC in three cases
बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा की अदालत में कुल तीन मामलों पेशी हुई। तीनाें मामलों में न्यायाधीश ने 29 नवंबर की अगली तारीख नियत किया है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र में हुए जहरीली शराब की घटना में कई मुकदमे पंजीकृत हुए थे। शराब बरामदगी से संबंधित मामला अहरौला थाने में दर्ज हुआ था तो वहीं जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले अहरौला थाना के अलावा फूलपुर कोतवाली में भी दर्ज हुआ था। इन सभी मामलों में फूलपुर-पवई विधान सभा सीट से सपा विधायक बाहुबली रमाकांत यादव का नाम भी शामिल है। बाहुबली विधायक वर्तमान में फहेतहगढ़ जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को तीनों मामलों की एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में तारीख थी। इसमें वीसी के माध्यम से वे पेश हुए। पेशी के दौरान तीनों मामलों में एक गवाह राजेश की गवाही हुई। राजेश की गवाही के बाद न्यायाधीश ने इस मामले में सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख नियत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed