फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azm mahayojna 2031

मंडल के तीनों जनपदों की महायोजना तैयार करेगी स्टीलिस्ट

Wed, 30 Oct 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
azm mahayojna 2031
मंडल के तीनों जनपदों की महायोजना तैयार करेगी स्टीलिस्ट
विज्ञापन

जीआईएस बेस्ड महायोजना तैयार करेगी कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। शासन ने अमृत योजना के तहत जीआईएस बेस महायोजना कंसल्टेंट के माध्यम से तैयार कराने की घोषणा की थी। इस क्रम में कोलकाता की कंपनी स्टीस्लिट को प्राधिकरण आजमगढ़ और विनियमित क्षेत्र मऊ एवं बलिया की महायोजना तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए कंपनी से अनुबंध भी हो चुका है।

जनपद की नई महायोजना 2031 पर जल्द ही कार्य शुरू हो सकता है। क्योंकि शासन स्तर से जीआईएस बेस्ड महायोजना तैयार करने के लिए कलकत्ता की स्टीलिस्ट कंपनी को नामित किया गया है। इसी कंपनी को जनपद के साथ ही मऊ और बलिया जनपद की महायोजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद की पुरानी महायोजना का कार्यकाल 2011 में ही पूरा हो चुका है। नई महायोजना लागू नहीं होने के कारण पुरानी महायोजना पर ही कार्य हो रहा है। इसका परिणाम है कि नगर क्षेत्र में जगह-जगह अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई। इस पर लगाम लगाने में एडीए भी नाकाम साबित हुआ। नई महायोजना को लागू कराने के लिए कई बार प्रयास हुए लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल सकी। हाल ही में नई महायोजना का ड्राफ्ट भी प्रदर्शित कर लोगों से दावे और आपत्तियां मांगी गई। लेकिन इस पर कार्य आगे बढ़ता उससे पहले ही शासन ने अमृत योजना के तहत जीआईएस बेस्ड महायोजना तैयार करने के लिए कलकत्ता की एक कंपनी स्टीलिस्ट को जिम्मा सौंप दिया। कंपनी को टाउन प्लानर से मिलकर इस पर कार्य करने का निर्देश शासन ने दिया है। लेकिन इसी बीच टाउन प्लानर का स्थानांतरण हो गया। गोरखपुर के टाउन प्लानर को यहां का चार्ज सौंपा गया है लेकिन अभी तक उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। लेकिन अभी तक नामित कंपनी के जनपद आने की कोई सूचना एडीए के पास नहीं आई है। एडीए सचिव बाबू सिंह ने बताया कि शासन की ओर से कंपनी नामित कर अनुबंध का कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन अभी कंपनी के लोग कब आएंगे इसकी सूचना हमारे पास नहीं है।
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed