फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarn man fell love with beautician in mumbai come home of promised of marriage with her when he not returned girlfriend reached his house

अजब मामलाः प्रेमी को पाने के लिए मुंबई की ब्यूटीशियन पहुंची आजमगढ़, पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 23 Aug 2021 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Aug 2021 12:37 PM IST
सार

युवती ने बताया कि जब दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, तो दोनों ने मई 2020 में मुंबई के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी करने के बाद कोर्ट मैरिज करने की बात आई। युवक 15 दिन बाद लौटने का बहाना बनाकर घर चला आया। 

विज्ञापन
Azamgarn man fell love with beautician in mumbai come home of promised of marriage with her when he not returned girlfriend reached his house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदुनपुर गांव निवासी युवक मुंबई की एक कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। इस बीच उसका एक ब्यूटीशियन से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जब शादी की बात आई तो वह जून में मुंबई से घर आ गया और फिर वापस नहीं गया। इसके बाद ब्यूटीशियन रविवार को सरायमीर आ धमकी और उसने सरायमीर थाने में न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फरीदुनपुर गांव निवासी आकाश यादव पुत्र चंद्रिका यादव मुंबई में रहकर बॉस कंपनी में फ्रिज व एसी मैकेनिक का कार्य करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात ब्यूटीशियन राधिका से हुई, जो मुंबई के वसई थाना क्षेत्र के मोहल्ला नए गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


राधिका ने बताया कि हम दोनों को बातचीत होते-होते प्रेम हो गया। दोनों ने मई 2020 में मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी करने के बाद कोर्ट मैरिज करने की बात आई। इस दौरान आकाश यादव मुंबई कोर्ट में जून 2021 में शादी के लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर दोनों साथ गया। आरोप है कि आकाश यादव ने बहाना बनाकर उससे कहा कि मैं 15 दिन के लिए घर जा रहा हूं। घर से वापस आकर कोर्ट मैरेज करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब से वह जुलाई में घर आया है तब से मुंबई नहीं गया है। राधिका का कहना है कि इस दौरान आकाश ने मुझसे कई बार अपने अकाउंट में पैसे भी मंगवाए। इधर कई दिनों से आकाश राधिका का फोन नहीं उठा रहा था।

राधिका उसकी खोज में रविवार को थाना सरायमीर पहुंच गई। उसने इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई। जैसे ही ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लड़के पक्ष के लोगों को सरायमीर थाने में सोमवार को बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed