फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh youth murdered and burning dead body with acid in Mumbai accused arrest

आजमगढ़ के युवक की मुंबई में हत्या: रिश्तेदार के साथ निकला था शाहरुख; तेजाब से जला मिला था शव; दो आरोपी अरेस्ट

Wed, 20 Mar 2024 12:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 20 Mar 2024 12:01 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के युवक की मुंबई में हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को तेजाब से जला दिया गया था। हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी आजमगढ़ के ही हैं।  

विज्ञापन
Azamgarh youth murdered and burning dead body with acid in Mumbai accused arrest
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के निजामबाद थाना क्षेत्र के फरिहा ग्राम निवासी युवक की मुंबई में हत्या के बाद तेजाब से जलाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने जनपद के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

  
यह है पूरा मामला
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा ग्राम निवासी शाहरूख खान (25) पुत्र महबूब खान पांच वर्ष दुबई रहकर एक वर्ष पूर्व वापस घर आया। इसके बाद वह लगभग आठ माह पूर्व महाराष्ट्र के जिला पालघर गांव ऊधवा में अपने चचेरे भाइयों के परिवार संग रहने लगा। इस बीच उसका एक रिश्तेदार जो रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवां गांव का रहने वाला है। वह तीन मार्च को उसके पास पहुंचा। 
विज्ञापन


शाहरुख को भिवंडी लेकर जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया, लेकिन 9 मार्च को उसकी जली लाश नासिक जिले के थाना अभोना के कनासी रोड के जंगल से पुलिस ने बरामद किया। जांच करते हुए पुलिस ने माले गांव से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के घर का पता और फोन नंबर लेकर मंगलवार को पुलिस ने मृतक के पिता महबूब को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिक जिला पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में चार लोग शामिल हैं, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सभी हत्यारोपी आजमगढ़ जनपद के ही निवासी हैं। हत्या के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed