फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Truck and bus collision on Ashrafpur bridge, bus driver injured, road blocked for one and a half hou

Azamgarh: अशरफपुर पुल पर ट्रक और बस की टक्कर, बस चालक घायल, डेढ़ घंटे बाधित रहा मार्ग

Sat, 06 May 2023 02:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 06 May 2023 02:10 PM IST
सार

गोरखपुर से आजमगढ़ जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर पुल पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रहा ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन आपस में फंस गए। बस चालक राकेश गोड़ 32 वर्ष पुत्र भूलन गोड़ निवासी चक कटाक्ष, थाना मेंहनगर बुरी तरह से घायल हो गया।

विज्ञापन
Azamgarh: Truck and bus collision on Ashrafpur bridge, bus driver injured, road blocked for one and a half hou
अशरफपुर पुल पर ट्रक और बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग स्थित असरफपुर पुल पर शनिवार की भोर में अनुबंधित बस और ट्रक की टक्कर की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बस चालक बुरी तरह से घायल हो गया। कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई। घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया। काफी मशक्कत करके डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने क्रेन से बस और ट्रक को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।

विज्ञापन

गोरखपुर से आजमगढ़ जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर पुल पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रहा ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन आपस में फंस गए। बस चालक राकेश गोड़ 32 वर्ष पुत्र भूलन गोड़ निवासी चक कटाक्ष, थाना मेंहनगर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। वहीं बस में एक व्यक्ति सवार था, जिसको हल्की चोट लगी हैं जो इलाज कराकर घर जा चुका है। सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगाकर बस और ट्रक को हटवाया। तब जाकर डेढ़ घंटे बाद आवागमन चालू हो सका। परिचालक सुमन्त सिंह पुत्र बृजपाल सिंह, निवासी महुआ, थाना जहानागंज ने ट्रक के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed