फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh took a big leap in cleanliness, achieved 71st position in the state

Azamgarh News: स्वच्छता में आजमगढ़ ने लगाई लंबी छलांग, प्रदेश में हासिल किया 71वां स्थान

Thu, 17 Jul 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh took a big leap in cleanliness, achieved 71st position in the state
आजमगढ़। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में आजमगढ़ नगर पालिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में 249वें स्थान से छलांग लगाकर 71वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

यह उपलब्धि नगर पालिका की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ने बीते महीनों में कई प्रभावी कदम उठाए। इनमें प्रमुख रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को मजबूत किया गया और शहर के अलग-अलग स्थानों पर कूड़ेदानों की स्थापना की गई।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधार की दिशा में यह क्रम लगातार जारी रहा है। जहां वर्ष 2022 में आजमगढ़ की रैंकिंग 1160वीं थी, वहीं 2023 में यह सुधारते हुए 249वें स्थान पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हुए भौतिक सर्वे और विभिन्न संकेतकों पर मूल्यांकन के आधार पर आजमगढ़ को प्रदेश में 71वां स्थान मिला है। नगर पालिका ईओ ने इस सफलता को नगरवासियों के सहयोग और सफाईकर्मियों की मेहनत का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बेहतर प्रयास किए जाएंगे ताकि राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छी रैंकिंग हासिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed