Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
Azamgarh: The District Magistrate reviewed the development works and directed to complete the unfinished works
{"_id":"6022c7128ebc3e4b366621d6","slug":"azamgarh-the-district-magistrate-reviewed-the-development-works-and-directed-to-complete-the-unfinished-works-azamgarh-news-vns5737878138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधूरे कार्यों को पूरा करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधूरे कार्यों को पूरा करने का दिया निर्देश
कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम राजेश कुमार।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़ के जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की फरवरी माह की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनों का निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण कराएं। सीवीओ से निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थल को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के लिए कहा। निराश्रित पशुओं को गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि कन्या सुमंगला योजना को रैंकिंग में बी ग्रेड मिला है। इसे ए ग्रेड में लाने का काम करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो भी डाटा संशोधित किए जाने से अवशेष हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, बीएसए अम्ब्रीश कुमार, सीवीओ डॉ. वीके सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय, डीएसटीओ आरडी राम, डीपीआरओ लालजी दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।