{"_id":"582ca6054f1c1b61368fff0f","slug":"azamgarh-terror-center-katiyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ आतंकवादियों का केंद्र : कटियार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ आतंकवादियों का केंद्र : कटियार
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कटियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने बुधवार को कहा कि आईएसआई के टॉप आतंकवादियों का आजमगढ़ से संबंध है। यह जनपद आतंकवादियों का केंद्र है। इस जिले की स्थिति दयनीय है। कहा कि भाजपा सुप्रीम कोर्ट के आदेश से या कानून बनाकर तीन तलाक को प्रतिबंधित करेगी। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने तीन तलाक पर कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। तीन तलाक को 21 मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। पाकिस्तान में भी तीन तलाक पर प्रतिबंध है। भाजपा सुप्रीम कोर्ट के आदेश से या कानून बनाकर तीन तलाक को प्रतिबंधित करेगी। नोटबंदी के सवाल पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। इससे कालेधन और आतंकवाद की फंडिंग रोकने में सफलता मिली है। कुछ दिनों की परेशानी के बाद हम नया भारत देखेंगे।
कटियार ने कहा कि निजामाबाद के खुदादादपुर में दलितों के घर जलाए गए, लेकिन प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। न दलितों को मुआवजा मिला और न उनके घर बनवाने की पहल की गई। जहां दलित और मुसलमान का प्रश्न होता है, वहां दलितों की राजनीति करने वाले दल भी उनकी नहीं सुनते। ऐसे मामलों में केवल भाजपा ही दलितों की आवाज उठाती है। कहा कि हमने दलितों के जले मकान देखे, आज वहां दलित और अन्य हिंदू वर्ग भी भयभीत हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि इस सरकार में जैसा भय का माहौल मुजफ्फरनगर में था, वैसा ही निजामाबाद में है।
विज्ञापन
कैराना कांड पर कहा कि वहां भय के माहौल का उदाहरण कैराना से बड़ी संख्या में हिंदुओं का पलायन है। जांच में यह बात स्पष्ट हो चुकी है। नोएडा के बिसाहड़ा में मांस प्रकरण पर कहा कि जांच में सारी बातें साफ हो चुकी हैं। बेकसूर हिंदू नौजवानों को जेल में डाल दिया गया, पुलिस टार्चर से एक नौजवान की मृत्यु भी हो चुकी है। कहा कि सपा शासन में प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार, अराजकता है।
जनता ऐसी सरकार को 2017 के चुनाव में उखाड़ फेंकेगी और भाजपा की सरकार बनाएगी। राम मंदिर के सवाल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से या कानून बनाकर मंदिर का निर्माण अवश्य होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, घनश्याम पटेल, समीर सिंह, जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिंह, वरुण राय आदि उपस्थित थे।
नोटबंदी से माया, मुलायम परेशान : भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गई, जहां कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर हर मोदी-घर घर मोदी आदि नारे लगाए।
मेजवां संवाददाता के अनुसार, भाजपा की परिवर्तन यात्रा देर रात निजामाबाद होते हुए फूलपुर पहुंची। नागा बाबा स्थित पोखरा परिसर में समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने नोट बंद करने का फैसला लिया है, यह विश्व का कोई व्यक्ति नहीं ले सकता। इससे देश की आर्थिक स्थित में सुधार और आतंकवाद का खात्मा होगा। इस फैसले से मुलायम सिंह यादव और मायावती सबसे अधिक परेशान है। मौके पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, विजय बहादुर पाठक, पूर्व प्रवर अधीक्षक डाकघर रामसेवक सोनकर मौजूद थे।
अंबारी संवाददाता के अनुसार, परिवर्तन यात्रा अंबारी पहुंचने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, रामसूरत राजभर, माहुल मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, जिला प्रभारी उपेंद्र कुमार शुक्ला का स्वागत किया। गनवारा बाजार में अमित सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। अहरौला संवाददाता के अनुसार, परिवर्तन यात्रा बुधवार को अहरौला पहुंची। इस मौके पर गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला ने कहा कि जिस तरह भाजपा परिवर्तन यात्रा का स्वागत हो रहा है। प्रदेश के चुनाव में भाजपा 2017 में 300 सीटों का लक्ष्य पूरा करेगी। मौके पर परिवर्तन यात्रा प्रभारी कामेश्वर सिंह, सांसद नीलम सोनकर, संजय सिंह, जयनाथ सिंह, रमाकांत मिश्रा, विजय प्रकाश सिंह, डा. मालती सिंह, डा. राम सिंह आदि मौजूद रहे।
बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार, परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। मौके पर जयनाथ सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, विपुल सिंह, विजय प्रकाश सिंह, आशुतोष मिश्र, डा. शिवप्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे। लाटघाट संवाददाता के अनुसार, यात्रा के रौनापार शहीद तिराहे पर पहुंचने पर उपेंद्र कुमार शुक्ला और विनय कटियार ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व प्रमुख हरैया रीता श्रीवास्तव, डा. अनुराग श्रीवास्तव, रामविजय सिंह, हेमंती, रेशमी, निशा, बिंदू आदि मौजूद रही।
सगड़ी संवाददाता के अनुसार, यात्रा चांदपट्टी, रौनापार, बेलकुंडा, लाटघाट, होते हुए जीयनपुर, नरईपुर पहुंची। भाजपा नेता अरविंद कुमार जायसवाल, घनश्याम पटेल, जयप्रकाश पांडेय, संतोष, सोनू सिंह, सोफियान खान, दिवाकर सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र ने विनय कटियार, उपेंद्र शुक्ला, विजय बहादुर पाठक का स्वागत किया। कप्तागनंज, महाराजगंज, करखिया मोड़ पर भाजपा नेता राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। मौके पर संजय राय, ऋषिदेव, राकेश सिंह, श्रीकांत मौर्य आदि मौजूद थे।