फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh SP Hemraj Meena put Ahraula police station in-charge on line Hajir

आजमगढ़ में एसपी का एक्शन: कार्य में शिथिलता बरतने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, जांच में पाए गए थे दोषी

Wed, 08 Jan 2025 10:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 08 Jan 2025 10:56 AM IST
सार

एसपी हेमराज मीना ने कर्तव्य पालन में शिथिलता बरतने पर अहरौला थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया। इसके अलावा थानाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगे थे। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Azamgarh SP Hemraj Meena put Ahraula police station in-charge on line Hajir
Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शमसाबाद में मंजूसा नदी के पुल के पास संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में शिथिलता बरतने पर एसपी हेमराज मीना ने थानाध्यक्ष अहरौला को लाइन हाजिर कर दिया। अहरौला थानाध्यक्ष पर और भी कई गंभीर आरोप लगे थे। जिसकी अभी भी जांच चल रही है।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी मुताबिक मंगलवार की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र के शमसाबाद मंजूषा पुल के पास नदी के किनारे संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में अहरौला थानाध्यक्ष मनीष पाल बिना किसी कार्रवाई के दफन करा दिया था। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक प्रशांत कुमार ने अपने पदाधिकारियों से इस मामले में शिकायत की। 
विज्ञापन


उनकी शिकायत पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक गौरव सिंह रघुवंशी ने इसे लेकर एक्स के माध्यम से आजमगढ़ पुलिस, डीएम आजमगढ़, डीआईजी आजमगढ़, यूपी पुलिस व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया। पोस्ट में लिखा 'समशाबाद पुल के समीप चार गोवंश का कटा हुआ सिर मिला है। जिसे पुलिस द्वारा वहीं गड़वा दिया गया है। बिना जांच कराएं, घटना की अच्छे से जांच किया जाए और उचित कार्यवाही हो'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने जांच के बाद सोंपी थी रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने एसपी ग्रामीण को मामले की जांच के लिए निर्देश दिए। वह देर शाम अहरौला के शमशाबाद पुल के पास पहुंचे जहां उन्होंने जेसीबी से अवशेष को फिर से बाहर निकलवाया और फोरेंसिक टीम से सेंपलिंग कराई और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। इसके बाद जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी। जांच में दोषी पाए जाने पर और कर्तव्य पालन में लापरवाही करने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मनीष पाल को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed