फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh SP Anurag Arya served food in policemen and ate together

यादगार पल: आजमगढ़ SP अनुराग आर्य अपने हाथों से परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर खाया खाना

Fri, 14 Apr 2023 07:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी लालगंज में गुरुवार रात बड़ा खाना का आयोजन किया गया। एसपी अनुराग आर्य ने पुलिसकर्मियों को खुद भोजन परोसा। इसके बाद उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण भी किया। 

विज्ञापन
Azamgarh SP Anurag Arya served food in policemen and ate together
पुलिसकर्मियों को खाना परोसते एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी लालगंज का एसपी अनुराग आर्य ने गुरुवार को निरीक्षण किया। देर रात थाना परिसर में ही बड़ा खाना का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य थानों के पुलिसकर्मी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। एसपी अनुराग आर्य ने पुलिसकर्मियों को खुद भोजन परोसा। इसके बाद उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण भी किया।

विज्ञापन


स्नेह और अपनत्व के बीच पुलिस के जवानों ने बड़े खाने के मौके पर यादगार पलों को साहब के साथ समेट कर रख लिया।  पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने चौकी लालगंज पर नवीन भोजनालय का उद्घाटन किया गया। बैठने के लिए फर्नीचर, पेयजल हेतु आरओ, हाथ धोने के लिए बेसिन, गैस चूल्हा, स्टोर में खाद्य समाग्री के लिए कंटेनर व प्रकाश इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा खाना का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी अनुराग आर्य ने अपने हाथों से पुलिसकर्मियों को खाना परोसा। इस दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। एसपी ने कर्मचारियों के साथ बैठकर स्वयं भी भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: असद के एनकाउंटर पर शहीद गनर का परिवार खुश, पिता बोले- अतीक अंसारी का पूरी तरह से हो खात्मा

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बड़ा खाना कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच टीम भावना से काम करने को लेकर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विभाग का अधिकारी हो अथवा कर्मचारी सभी एकजुट होकर आपसी सामंजस्य के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।  

इस अवसर पर ट्रेनी आईपीएस अमरेंद्र सिंह, मनोज रघुवंशी, क्षेत्राधिकारी लालगंज, एसडीएम लालगंज, थाना प्रभारी देवगांव, थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर, एसएचओ बरदह, एसओ तरवां, एसओ मेंहनगर इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed