फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh soldier goes missing in Arunachal Pradesh floods; family prays for his safety.

Azamgarh News: अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ में लापता हुआ आजमगढ़ का जवान, सकुशल होने की प्रार्थना कर रहा परिवार

Thu, 20 Aug 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh soldier goes missing in Arunachal Pradesh floods; family prays for his safety.
बाढ़ में लापता हुए आर्मी के जवान उपेंद्र यादव। संवाद
अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में सेना के पाशु पानी कैंप का शेल्टर बहने से आजमगढ़ के जवान हवलदार उपेंद्र यादव लापता हो गए। हादसे में 5वीं ग्रेनेडियर के सात जवान बाढ़ की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

इनमें दो जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि उपेंद्र यादव समेत पांच जवानों का अब तक पता नहीं चल सका है। जवान के लापता होने की जानकारी मिलते ही सिधारी थाना क्षेत्र के मुहम्मदल्ला गांव स्थित उनके परिवार में मायूसी छा गई है। परिजन उपेंद्र के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुहम्मदल्ला निवासी रविंद्र यादव ने बताया कि उनके छोटे भाई उपेंद्र यादव वर्ष 2005 में सेना में हवलदार के पद पर भर्ती हुए थे। इसके बाद से उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। वर्तमान में उनकी ड्यूटी दिबांग वैली जिले के पाशु पानी सेना शिविर में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम क्षेत्र में तेज बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कैंप में बने 5वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर बह गए। उस समय वहां मौजूद सात जवान भी बाढ़ के तेज बहाव में फंस गए।
सेना की रेस्क्यू टीमों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। हवलदार उपेंद्र यादव, कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंदा लापता हैं। परिवार के लोग सेना से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं।
00
2007 में हुई थी शादी, पत्नी और बच्चों को इंतजार
रानी की सराय। उपेंद्र यादव तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। वर्ष 2007 में उनकी शादी निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी निर्मला यादव से हुई थी। उनकी 17 वर्षीय बेटी जानवी और 15 वर्षीय बेटा यश अपनी मां के साथ रेलवे स्टेशन के पास मूसेपुर में रहते हैं। उपेंद्र के लापता होने की खबर मिलने के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को अब भी उम्मीद है कि रेस्क्यू टीम उन्हें सुरक्षित खोज लेगी।
00
गांव में जवान की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना
रानी की सराय। उपेंद्र यादव के लापता होने की जानकारी के बाद मुहम्मदल्ला गांव में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीण जवान की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार के लोग लगातार सेना के अधिकारियों से संपर्क कर रेस्क्यू अभियान की जानकारी ले रहे हैं और उपेंद्र के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

00 वर्जन
अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में बाढ़ की चपेट में आने से सेना के जवान आजमगढ़ निवासी हवलदार उपेंद्र यादव के लापता होने की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी के बाद संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली जा रही है। जवान की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान भी चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है और परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। -विनय कुमार सिंह, थाना प्रभारी सिधारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed