फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Route Diversion Read this route chart before leaving home, otherwise there will be trouble

Azamgarh Route Diversion: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट चार्ट, नहीं तो होगी परेशानी, सावन के चलते बदलाव

Sun, 09 Jul 2023 12:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Jul 2023 12:40 PM IST
सार

Azamgarh Route Diversion: सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक की प्रथा है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को बाबा को जलाभिषेक करने से हर मन्नत पूरी होती है। जिसे लेकर श्रद्घालुओं का रेला हर सोमवार को बाबा के शिवालयों में उमड़ता है।

विज्ञापन
Azamgarh Route Diversion Read this route chart before leaving home, otherwise there will be trouble
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

सावन के सोमवार पर बाबा भंवरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन रविवार की रात दस बजे से सोमवार की रात आठ बजे तक लागू रहेगा। ऐसे में अगर बिना रूट चार्ट देखे आप घर से निकले तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Vegetable Price Hike: टमाटर के बाद अब परवल और करेले ने भी दिखाए तेवर, हरी मिर्च हुई और तेज, ये है रेट लिस्ट
विज्ञापन

सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक की प्रथा है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को बाबा को जलाभिषेक करने से हर मन्नत पूरी होती है। जिसे लेकर श्रद्धा का रेला हर सोमवार को बाबा के शिवालयों में उमड़ता है। नगर से सटे बाबा भंवरनाथ के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। पहले सोमवार को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं यातायात पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के रूट में परिवर्तन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Azamgarh Route Diversion Read this route chart before leaving home, otherwise there will be trouble
डेमो - फोटो : डेमो
यह है रूट चार्ट

- फैजाबाद रोड से आजमगढ़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन भंवरनाथ चौराहा से जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा, वैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा से नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतब्य को जायेगी ।

- गोरखपुर से रूट से आजमगढ़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा से वैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा से नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतब्य को जायेगी।

- वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज रोड से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको जनपद गोरखपुर , अम्बेडकरनगर वाया अपने गतंव्य को जाना है वे वाहन, बेलइसा, ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाइडिल चौराहा, बैठौली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेगी ।

- आजमगढ़ रोजवेज से गोरखपुर, फैजाबाद को जाने वाले रोडवेज व प्राइवेट बसें नरौली तिराहा, हाइडिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेगी । ड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed