फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh resident youth beaten to death in Jaunpur who went to meet girlfriend

Murder: प्रेमिका से मिलने गए आजमगढ़ के युवक की जौनपुर में पीटकर हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल

Sat, 27 Aug 2022 08:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 27 Aug 2022 08:53 PM IST
सार

जौनपुर जिले के नटौली गांव में प्रेमिका से मिलने आए आजमगढ़ निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात पीटकर मार डाला। प्रेमिका और उसकी बहन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
azamgarh resident youth beaten to death in Jaunpur who went to meet girlfriend
पंकज राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के नटौली गांव में प्रेमिका से मिलने आए आजमगढ़ निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात पीटकर मार डाला। उसके दूसरे साथी को भी चोटें आई हैं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रेमिका और उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद दोनों जनपदों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।  

विज्ञापन


आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव निवासी पंकज राजभर (22) की रिश्तेदारी जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के नटौली गांव में है। पंकज अक्सर रिश्तेदारी में आता था। शुक्रवार की देर रात पंकज अपने दो साथियों अजीत राजभर व हरेंद्र राजभर के साथ बाइक से आया।
विज्ञापन


एक दोस्त कर रहा था बाइक की निगरानी
वह नटौली गांव में बुआ के घर से करीब तीन सौ मीटर पहले एक दोस्त को बाइक के पास खड़ा कर दूसरे दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने के लिए राधा कृष्ण मंदिर के पास गया। वहां उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि बात बढ़ने पर युवकों ने पंकज और उसके साथी अजीत को रॉड और लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा साथी हरेंद्र दोनों को लेकर बाइक से वहां से भागा और घर पहुंचा, लेकिन रास्ते में पंकज की मौत हो गई थी। अजीत की तबीयत बिगड़ती गई और वह अचेत हो गया। घर वालों ने उसे जौनपुर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इधर, शनिवार की सुबह जानकारी होने पर सरायमीर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद घटनास्थल पर आजमगढ़ पुलिस गई और जानकारी शाहगंज कोतवाली पुलिस को दी।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार भी मौके पर गए, लेकिन सीमा का विवाद हो गया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर गोपाल स्वरूप बाजपेई ने बताया कि पंकज के पिता की तहरीर पर एक युवती और चार अज्ञात के खिलाफ दीदारगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।

तीन बहनों में इकलौता था पंकज

पंकज अपने मां-पिता का इकलौता बेटा था। जबकि उसकी दो बहनें हैं, जिनमें वह दूसरे नंबर का था। घटना के बाद यह बात सामने आई कि मृत पंकज की बुआ का नटौली गांव में घर है। वो बुआ के घर अक्सर आया-जाया करता था। इसी दौरान उसका पड़ोस की एक स्वजातीय युवती से प्रेम हो गया। प्रेमी युगल चोरी-छिपे मिलने लगा था, जो कुछ लोगों को नागवार भी गुजर रहा था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed