{"_id":"6264417276443d3f5c3f8992","slug":"azamgarh-reached-14th-rank-in-pm-svanidhi-yojana-azamgarh-news-vns649923153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्वनिधि योजना में 14वें पायदान पर पहुंचा आजमगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्वनिधि योजना में 14वें पायदान पर पहुंचा आजमगढ़
विज्ञापन
आजमगढ़। पीएम स्वनिधि योजना में आजमगढ़ शहर पटरी दुकानदारों के खाते में पैसा भेजने के मामले में 14वें पायदान पर आ गया है। पीएम स्वनिधि योजना के पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के आधार पर आजमगढ़ में 94.34 प्रतिशत पटरी दुकानदारों के खाते में योजना का पैसा भेजा जा चुका है। अब तक इस योजना का लाभ 6019 लोगों को दिया जा चुका है।
समाज के विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार कई तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसके तहत लोगों को तमाम तरह की सुविधाएं और आर्थिक मदद दी जा रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम स्वनिधि योजना। इसके तहत रेहड़ी-पटरी, ठेला आदि लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हजार रुपये का लोन दिया जाता है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक ऐसी स्कीम है, जिसके तहत उन लोगों को मदद मिलती है जो कोरोना काल में प्रभावित हुए हैं या अपना रोजगार खो चुके हैं। वर्ष 2022 में 9055 लोगों को इसका लाभ दिया जाना था। इसके तहत कुल 9457 वेंडर्स का पंजीकरण कराया गया है। 31 मार्च 2022 तक 5629 पटरी दुकानदारों के खाते में ऋण वितरण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 6380 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए। लक्ष्य के सापेक्ष बैंक द्वारा 6093 लोगों को लाभ पहुंचाने का है। लक्ष्य के सापेक्ष 6019 पटरी दुकानदारों को इसका लाभ दिया गया है। डूडा की परियोजना अधिकारी एके पांडेय के अनुसार आजमगढ़ 14वें नंबर वन है। एक दिन पूर्व खाते में पैसा भेजने के मामले में नंबर दो पर था। उधर आजमगढ़ के 6019 पटरी दुकानदार लोन के लिए चयनित हुए।
एक नजर आंकड़ों पर
कुल वितरण के लिए निर्धारित लक्ष्य - 5629
लक्ष्य के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन - 6380
ऑनलाइन आवेदन प्रतिशत - 113.34
लक्ष्य के सापेक्ष बैंक से स्वीकृत ऋण - 6093
लक्ष्य के सापेक्ष बैंक से ऋण वितरित - 6019
ऑनलाइन के सापेक्ष बैंक से ऋण वितरित प्रतिशत - 94.34
लक्ष्य के सापेक्ष बैंक द्वारा ऋण वितरण प्रतिशत - 106.93
मंडल में बलिया पहले पायदान पर
आजमगढ़। पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी, पटरी, ठेला आदि को 10 हजार रुपये ऋण दिया जा रहा है। इसके तहत सभी जनपदों को लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें आजमगढ़ मंडल में बलिया पहले पायदान पर है। वहीं आजमगढ़ दूसरे व मऊ तीसरे पायदान पर है। यदि प्रदेश स्तर पर बात करें तो बलिया जिला 12वें स्थान पर है। आजमगढ़ 14वें स्थान पर है। जबकि मऊ को 42वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
------------------
जिला नगरीय विकास के अभिकरण अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी व ठेला वालों को सरकार की तरफ से योजना का लाभ देना था। इसके तहत आजमगढ़ ने लक्ष्य को पूरा करते हुए प्रदेश में 14वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं बलिया जनपद ने 12वां और मऊ ने 42वां स्थान प्राप्त किया है।