{"_id":"65881a2972833786450fdef8","slug":"azamgarh-police-remained-number-one-in-ranking-of-igrs-portal-complaint-resolved-in-up-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी की उपलब्धि: यूपी में नंबर एक है आजमगढ़ पुलिस, IGRS पोर्टल की रैंकिंग में टॉप पर रहा पूरा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी की उपलब्धि: यूपी में नंबर एक है आजमगढ़ पुलिस, IGRS पोर्टल की रैंकिंग में टॉप पर रहा पूरा जिला
Sun, 24 Dec 2023 05:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:17 PM IST
सार
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में मासिक रैंकिंग जारी की गई है। इसमें पूरे प्रदेश में आजमगढ़ को प्रथम स्थान तथा थानावार रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ के समस्त थानों (26 थानों) ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की मेहनत रंग लाई और नवंबर 2023 माह में मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूची में आजमगढ़ की पुलिस पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गई। पुलिस की इस उपलब्धि का सारा श्रेय पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और उनकी टीम को जाता है।
विज्ञापन
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शिकायत निवारण प्रणाली यानी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन द्वारा माह नवंबर की मासिक रैंकिंग जारी की गई है। इसमें पूरे प्रदेश में आजमगढ़ को प्रथम स्थान तथा थानावार रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ के समस्त थानों (26 थानों) ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। शासन के निर्देशानुसार, जनपद के प्रत्येक थानों द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
थानों की रैंकिंग में नगर कोतवाली प्रथम
शासन स्तर से जो रैंकिंग जारी की गई है, उसमें नगर कोतवाली को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि सिधारी थाने को दूसरा और रानी की सराय थाने को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इन थानों ने 90 अंकों में से शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। रैंकिंग में कन्धरापुर को चौथा, मुबारकपुर को पांचवा, जहानागंज को छठवां, गंभीरपुर को सातवां, निजामाबाद को आठवां, देवगांव को नौंवा और बरदह थाने को 10वां स्थान मिला है। महिला थाने को सबसे अंतिम पायदान 26वां स्थान हासिल हुआ है।