फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh police news

थाने के ड्राइवर को शिकायत पड़ी महंगी, किया गया लाइन हाजिर

Sat, 09 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
azamgarh police news
अहरौला। अहरौला थाना में बतौर ड्राइवर के पद पर तैनात कृष्ण कुमार यादव ने अपने सरकारी आवास में बुधवार की रात पेट्रोल और तेजाब फेंककर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया था। कृष्णकुमार का कहना है कि उस पर हमला करने वाले अन्य पुलिसकर्मी अभी भी थाने पर जमा हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी। शुक्रवार को इस मामले में एसपी ग्रामीण नरेंद्र कुमार सिंह अहरौला थाने पर पहुंचकर जांच की। एसपी ग्रामीण के जाने के बाद देर रात को शिकायत करने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

हेडकांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि हमने बुधवार सुबह मेस से रोटी मांगी थी, नहीं दी गई। विरोध करने पर हमें जलाकर मारने का प्रयास किया गया। सिपाही के मुताबिक हमने खाना नहीं मिलने पर फालोअर से सिर्फ यह पूछ दिया की आखिर रोटी क्यों नहीं दी। बाहरी लोगों को मेस में खाना मिल सकता है, तो क्या मुझे नहीं मिलेगा। मैं इसके लिए पैसा भी जमा करता हूं। इसी बात को लेकर कुछ स्टॉफ के लोग और मेस के फ़ालोवर व बाहरी लोगों ने मिलकर हमारे दरवाजे के सामने चावल और सब्जी फेंका। उस पर भी लोगों का जी नहीं भरा, तो खिड़की के रास्ते कमरे में पेट्रोल और तेजाब फेंका गया था। इस तरह के संवेदनशील मामले में मुझपर कारवाई की गई, लेकिन अन्य लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed