{"_id":"6587e20c2601a5616207fbdd","slug":"azamgarh-police-encounter-four-criminals-arrested-after-three-robbers-shot-2023-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Police Encounter: आजमगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े लूट करने वाले चार बदमाश, तीन को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Encounter: आजमगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े लूट करने वाले चार बदमाश, तीन को लगी गोली
Sun, 24 Dec 2023 01:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:18 PM IST
सार
लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी थी कि इसी बीच चेकिंग के दौरान अहरौला थानाध्यक्ष को मुखबिर से बदमाशों के आने की सूचना मिली तो पुलिस सक्रिय हो गई। जिसके बाद बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अहरौला और अतरौलिया थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
अहरौला थाना क्षेत्र में 19 दिसंबर को भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट रणधीर कुमार पुत्र वेचन राम से हुई लूट का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शनिवार की रात में चेकिंग के दौरान अहरौला थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटर साइकिल से चार व्यक्ति बूढ़नपुर की तरफ से आ रहे हैं, जो किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस इसे लेकर अलर्ट हो गई। थोड़ी ही देर में दो बाइक से चार व्यक्ति बूढ़नपुर की ओर से शाहगंज बाजार में के ओर आ रहे थे। पुलिस द्वारा उन्हें टॉर्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया गया तो एक बाइक पर सवार दो आरोपित तेजी से फरार हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो आरोपी खुद को घिरा देखकर बाइक घुमाकर बरईपुर गांव की तरफ भागने लगे। अचानक बरईपुर तिराहा पर बाइक सहित गिर पड़े।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस को देख बदमाशों ने झोकी फायरिंग
पुलिस को देख उक्त बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गया, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल सहित दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश शैलेश यादव पुत्र राज बहादुर यादव उम्र करीब 32 वर्ष, हरिश्चन्द्र यादव पुत्र रामजीत यादव उम्र करीब 45 वर्ष तरकुलहा थाना अहरौला के निवासी हैं। पूछताछ में बदमाशों ने उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
वहीं दूसरी मुठभेड़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के वासेपुर डढ़वा में देर रात हुई। जिसमें बदमाश चंद्रेश और अवधेश को गोली लगी है। बदमाशों के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। बदमाशों के पास से लूट के रुपये भी बरामद किए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं दूसरी मुठभेड़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के वासेपुर डढ़वा में देर रात हुई। जिसमें बदमाश चंद्रेश और अवधेश को गोली लगी है। बदमाशों के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। बदमाशों के पास से लूट के रुपये भी बरामद किए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।