फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police arrested three miscreants in an encounter one accused injured

गोकशी की सूचना पर कार्रवाई: मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा, फायरिंग करने वाला आरोपी घायल

Tue, 14 Jul 2026 01:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Jul 2026 01:03 PM IST
सार

Azamgarh News: जिले के सरायमीर में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की कार्रवाई में फायरिंग करने वाला बदमाश घायल घायल हो गया। इस दौरान तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Azamgarh police arrested three miscreants in an encounter one accused injured
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी के पैर में जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और 23.700 किलोग्राम गोवंशीय मांस बरामद किया है। एक अन्य भागे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गोवध एवं गो-तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि खासडीह बरईपुर बड़ी नहर के पास कुछ लोग गोवंश का वध कर उसका मांस बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी अपने कंधे पर रखी बोरियां छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस के पीछा करने पर हाजीपुर गोधना, थाना पवई निवासी मेराज उर्फ साजिद खान (23) ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी दोबारा फायरिंग का प्रयास करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। वहीं उसके साथी गालिब (24) और शहजाद (27), दोनों निवासी खासडीह बरईपुर, थाना सरायमीर, को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने भागे हुए साथी अरहम के साथ मिलकर बड़ी नहर के किनारे सुनसान स्थान पर गोवंश का वध करते थे और मांस को बोरियों में भरकर आसपास के गांवों में बेचने ले जाते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा, कारतूस, चार चाकू, दो चापड़, एक लकड़ी का ठीहा और 23.700 किलोग्राम गोवंशीय मांस बरामद किया। 


पशु चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया बरामद मांस को प्रतिबंधित गोवंश का मांस बताया और उसके नमूने सुरक्षित कराए गए। पुलिस ने मेराज उर्फ साजिद के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। अन्य दोनों आरोपियों के विरुद्ध भी गोवध निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि भागे हुए आरोपी अरहम की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed