आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: छह और आरोपियों पर लगा रासुका, 13 से अधिक लोगों की हुई थी मौत
आजमगढ़ जिले के माहुल में जहरीली शराब के सेवन से हुई 13 से अधिक मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। छह और आरोपियों पर रासुका लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के माहुल जहरीली शराब कांड में पुलिस महकमे ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत इस घटना में शामिल छह आरोपियों पर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया है। अभी और कुछ अभियुक्तों पर भी ऐसी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई से इस प्रकरण में गिरफ्तार अन्य अरोपियों के परिजनों में भी हड़कंप मच गया है।
21 फरवरी 2022 को नगर पंचायत माहुल स्थित रंगेश यादव के देसी शराब की दुकान से जहरीली शराब की बिक्री की गई। जिसके सेवन से त्राहिमाम मच गया। 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई तो वहीं दर्जनों को कई अन्य तरह की परेशानियां झेलनी पड़ीं।
इस प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देसी शराब ठेका के संचालक रंगेश यादव के साथ ही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इतना ही नहीं नामजद किए गए और प्रकाश में आए अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई की गई। इसके तहत संपत्ति कुर्क भी हुई। रंगेश यादव पर जिला प्रशासन पहले ही गैंगेस्टर, रासुका के तहत कार्रवाई करने के साथ संपत्ति भी जब्त कर चुका है।
अब पुलिस महकमे की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने छह और आरोपियों पर रासुका लगा दिया है। सूर्यभान निवासी गुवाई थाना दीदारगंज, पुनीत कुमार यादव निवासी चकगंजली थाना दीदारगंज, रामभोज निवासी समसल्लीपुर थाना अहरौला, अश्याााक यादव निवासी उदपुर थाना फूलपुर, पंकज यादव निवासी चंकगंजली शाह सरावां थाना दीदारगंज व मो. कलीम पुत्र मो. सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला शामिल है।