फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: one person from ambedkarnagar died due to drinking alcohol

आजमगढ़ : शराब पीने से अंबेडकरनगर के एक व्यक्ति की मौत

Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh: one person from ambedkarnagar died due to drinking alcohol
आजमगढ़। अंबेडकरनगर जिले के एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बीमार है। पीड़ित परिवारों का आरोप है अहरौला थाने के सहुवल गांव स्थित देसी शराब की दुकान की शराब पीने से मौत हुई है। उधर, सेल्समैन दुकान बंद कर फरार हो गया। एसडीएम बूढ़नपुर के नेतृत्व में पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने ताला तोड़ कर दुकान की जांच की। अहरौला थाना क्षेत्र का सहुवल गांव अंबेडकरनगर जिले की सीमा से सटा है। इस गांव में सरकारी देसी शराब की दुकान है। अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत जोल्हापुर गांव के चार युवकों ने सोमवार की शाम शराब पी थी। इसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। इसमें अनिल चौहान (30) की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। तीन अन्य गुड्डू चौहान, मोहित व अरविंद की तबीयत खराब हो गई। इसमें एक की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन लोगों के परिवार वालों का आरोप है कि चारों ने सहुवल के सरकारी ठेके से शराब खरीद कर पी थी। उधर, मामले की जानकारी होने पर एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद, तहसीलदार शक्ति सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, आबकारी इंस्पेक्टर रजनीश प्रताप सिंह व अहरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। शराब की दुकान का ताला तोड़ कर जांच की गई। आबकारी इंस्पेक्टर जांच के लिए दुकान से छह पाउच शराब भी ले गए। आबकारी इंस्पेक्टर रजनीश सिंह का कहना है कि घटना यहां की नहीं है। आजमगढ़ के सरकारी ठेके से प्रकरण को जोड़ा जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में एसडीएम, बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने बताया कि अंबेडकरनगर में घटना हुई है। मामला अहरौला के सहुवल स्थित देशी शराब की दुकान से जुड़ा बताया जा रहा है। दुकान की जांच पड़ताल की जा रही है। शराब को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed