{"_id":"678557a690a579947d0c89bf","slug":"azamgarh-news-mahakumbh-news-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-126147-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, भैरव बाबा धाम में नवाए शीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, भैरव बाबा धाम में नवाए शीष
विज्ञापन
आजमगढ़। पौष पूर्णिमा पर जहां प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं ने सोमवार को आस्था की डुबकी लगाई, वहीं जनपद में भी प्रसिद्ध पौराणिक स्थलों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा है।
इस दौरान महाराजगंज स्थित भैरोबाबा धाम, फूलपुर स्थित दुर्वासा धाम, निजामाबाद स्थित दत्तात्रेय धाम, सिलनी स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम, आंवक स्थित अवंतिकापुरी धाम में भोर से लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार पौष पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बाबा भैरव धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। काफी संख्या में लोग मंदिर स्थित ऐतिहासिक पोखरे में स्नान कर बाबा दरबार में श्रद्धालुओं ने माला, फूल, बतासा, अगरबत्ती, नारियल चुनरी व काली मिर्च की बोरियां चढ़ाया माथा टेका परिवार के सुख समृद्ध की कामना की तथा दान पुण्य किया।
विज्ञापन
मेंहनगर प्रतिनिधि ने बताया कि पूर्णिमा पर श्री मंडलेश्वर महादेव स्थित शिवसरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर, दूध, बेलपत्र, भाग, धतूरा, माला फूल लिए शिवलिंग पर हर-हर महादेव के जयघोष से जलाभिषेक किया। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के आंवक स्थित अवंतिकापुरी धाम में भोर से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था।
लोगों ने पवित्र सरोवर में स्नान किया। इसके बाद मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद लोेगों ने दान पुण्य कर वहां लगे मेले का भी लुत्फ उठाया।