फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News Fun in pond proved costly young man died due to drowning body found after two hours

Azamgarh News: पोखरी में मस्ती पड़ी भारी, डूबने से युवक की माैत, दो घंटे के बाद मिली लाश; परिजनों में कोहराम

Wed, 21 May 2025 03:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 May 2025 03:05 PM IST
सार

युवक के डूबने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से उसकी लाश को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी सांसें थम गई थी। उसकी माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
Azamgarh News Fun in pond proved costly young man died due to drowning body found after two hours
हादसे के माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सरैया रत्नावे स्थित पौहारी बाबा पोखरे में बुधवार को दोस्तों संग नहाने के लिए उतरा युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे दो घंटे बाद पोखरे से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


तहबरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सौरभ यादव (18) अपने दोस्तों रवि यादव और आदित्य यादव के साथ सुबह पौहारी जी के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आया था। पूजन के बाद तीनों दोस्त पोखरे में नहाने गए, जहां गहरे पानी में सौरभ डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में गहरे समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


मंदिर के व्यवस्थापक अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने तत्काल अतरौलिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों व गोताखोरों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद उसे शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सौरभ लगभग दो घंटे तक पानी में डूबा रहा। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पोखरे से निकलने के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पोखरे में युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाया गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर शव का पंचनामा कर उनके हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed