{"_id":"673202e476876be4440e4290","slug":"azamgarh-news-family-gone-wedding-lakhs-stolen-breaking-the-lock-victim-filed-report-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : शादी में गया था परिवार, ताला तोड़कर लाखों की चोरी; भुक्तभोगी ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : शादी में गया था परिवार, ताला तोड़कर लाखों की चोरी; भुक्तभोगी ने दी तहरीर
Mon, 11 Nov 2024 06:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 11 Nov 2024 06:43 PM IST
सार
Azamgarh News : सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने घटना की पड़ताल की। भुक्तभोगी ने चोरी के बाबत तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित अपने परिवार के साथ अपने बुआ के घर शादी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
शरदचंद्र यादव पुत्र रामचंद्र के मुताबिक वह जलालपुर जगनन्दन थाना कप्तानगंज का मूल रूप से रहने वाला है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के कोलबाज बहादुर के प्रगति नगर में मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार की देर शाम को वह ताला बंद कर अपने बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मातनपुर चला गया था। सोमवार की सुबह मकान में रहने वाले किराएदार ने सूचना दिया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन
सूचना पर वह जब मकान पर पहुंचा तो देखा कि आलमारी का ताला टूटा हुआ है, जहां उसके पत्नी पुष्पा के गहने गायब थे। गहनों में दो सोने की चेन, चार मंगलसूत्र आदि जेवरात शामिल है। जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये है। वहीं दो लाख रुपये नकदी सहित अन्य सामान भी चोरी हुए है।
विज्ञापन