फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh news

उद्घाटन के बाद अब शुक्रवार को नहान के साथ शुरू होगा मेला

Thu, 05 Dec 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
azamgarh news
अतरौलिया। आजमगढ़-अंबेडकर नगर बार्डर पर लगने वाले गोविंद साहब मेले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। बुधवार को मेले का उद्घाटन हो गया। गुरुवार को से श्रद्घालुओं का बटोर होगा और शुक्रवार को नहान के साथ मेले की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

लगभग एक महीने तक चलने वाले गोविंद साहब मेले की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। शुक्रवार को मेले का नहान होगा जिसके लिए गुरुवार से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो जाएगा। इस मेले में दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने तथा बाबा खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। इस मेले में पूर्वांचल के गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी सहित जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, फैजाबाद आदि जिलों के लोग बाबा के दर्शन करने और मेला देखने के लिए आते हैं। मेले में दो थिएटर, आधा दर्जन जादू शो, घोड़े, भैंस तथा लकड़ी की दुकाने बड़े पैमाने पर लग चुकी हैं। बाबा का दर्शन करने के बाद लोग मेले में खरीदारी करने के साथ मनोरंजन के साधनों का आनंद लेते हैं। मेले में सबसे ज्यादा मशहूर गोभी श्याम मेले का खजला है। जिसकी लगभग दो दर्जन दुकानें मेले में लगी हुई है और लाल गन्ना भी बड़े पैमाने पर मेले में पहुंच चुका है। बुधवार को 230वें गोविंद साहब मेले का उद्घाटन अंबेडकर नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू एवं आलापुर भाजपा विधायक अनीता कमल ने संयुक्त रूप से किया। इसी के साथ इस पौराणिक मेले का आगाज भी हो गया। कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के सभागार में जिला पंचाय ने कहा कि महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली हम सभी के लिए अगाध आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है। हम लोगों की जिम्मेदारी है कि पौराणिक तपोस्थली की पवित्र गरिमा को बनाए रखें। मेले को राष्ट्रीय दर्जा दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा जा चुका है। भाजपा विधायक अनीता कमल ने कहा कि महात्मा की तपोस्थली पर लगने वाला मेला सामाजिक समरसता की डोर को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से श्रद्धालुओं का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर अंबेडकर नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेनी राम, अभिषेक कन्नौजिया, भगवान पांडेय, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अजय कुमार यादव, अवर अभियंता एमबी सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed