फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Mother-son died due to high tension wire, villagers angry at electricity department

Azamgarh: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, बिजली विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Wed, 16 Aug 2023 12:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 16 Aug 2023 12:35 PM IST
सार

पलिया गांव निवासी शाबिर 26 पुत्र बेचन खान मंगलवार को किसी काम से अपने खेत पर जा रह था। इसी दौरान पास में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से 50 मीटर की दूरी पर टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Azamgarh: Mother-son died due to high tension wire, villagers angry at electricity department
Azamgarh: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, बिजली विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव में ट्रांसफार्मर के पास टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मां-बेटा की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए ही दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

पलिया गांव निवासी शाबिर 26 पुत्र बेचन खान मंगलवार को किसी काम से अपने खेत पर जा रह था। इसी दौरान पास में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से 50 मीटर की दूरी पर टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काभी देर तक जब शाबिर घर नहीं लौटा तो उसकी मां अखतरून 55 उसे खोजते हुए खेत की तरफ गई तो बेटे को तार की चपेट में आया देख उसे तार से अलग गरने का प्रयास किया लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। जिससे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ghosi By Election: आज नामांकन करेंगे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, डिप्टी सीएम समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को ही तार टूटा था और इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी लेकिन न तो बिजली विभाग ने तार को ठीक कराया न ही बिजली की सप्लाई ही बंद किया। जिसके चलते यह हादसा हो गया। बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने बिना अंत्यपरीक्षण के ही मां-बेटे के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। 

घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार भारती को मौके पर भेजा गया था। मां-बेटे की हाईटेंशन तार की चपेट में आ कर मौत हुई है और परिजनों ने बिना अंत्यपरीक्षण कराए ही शवों को दफन भी कर दिया है। - श्याम प्रताप सिंह, एसडीएम फूलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed