फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi By Election BJP candidate Dara Singh Chauhan will nominate today, Deputy Chief Minister Brijesh Pathak

Ghosi By Election: आज नामांकन करेंगे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, डिप्टी सीएम समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

Wed, 16 Aug 2023 02:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 16 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का आज नामांकन होगा। इस अवसर पर आज कोपागंज में बापू इंटर कॉलेज के मैदान में ग्यारह बजे दिन में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Ghosi By Election BJP candidate Dara Singh Chauhan will nominate today, Deputy Chief Minister Brijesh Pathak
दारा सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का आज नामांकन होगा। इस अवसर पर आज कोपागंज में बापू इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: ट्रक के धक्के से गिरे बाइक सवार युवक को मैजिक ने कुचला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के अध्यक्ष  संजय निषाद, अपनादल के नेता आशीष पटेल, नामांकन सभा में सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ghosi By Election BJP candidate Dara Singh Chauhan will nominate today, Deputy Chief Minister Brijesh Pathak
दारा सिंह ने शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
बसपा, भाजपा और सपा से होते हुए अब दोबारा भाजपा में लौटने वाले दारा सिंह चौहान को घोसी विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने सोमवार को चौहान का नाम अधिकृत प्रत्याशी के रुप में जारी किया था। मऊ की घोसी पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह के मैदान में आने से इस उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच रोचक मुकाबला के आसार हैं। सपा ने इस सीट से कई बार के विधायक रहे सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
 

Ghosi By Election BJP candidate Dara Singh Chauhan will nominate today, Deputy Chief Minister Brijesh Pathak
दारा सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा। - फोटो : amar ujala

बता दें कि योगी-01 सरकार में दारा सिंह कैबिनेट मंत्री थे और उनके पास वन एवं पर्यावरण जैसा महत्वपूर्ण विभाग था। लेकिन 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दारा सिंह चौहान ने स्वामी प्रसाद मौर्या और धर्म सिंह सैनी के साथ मंत्रिमंडल और भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में चले गए थे। सपा का दामन थामने के बाग भी चौहान घोसी सीट जीतने में कामयाब रहे। जबकि स्वामी प्रसाद को हार का मुंह देखना पड़ा था।

हालांकि चुनाव जीतने के बाद भी चौहान का सपा में मन नहीं रमा। माना जा रहा है कि इसकी वजह चौहान को सपा में उतनी तरजीह न मिलना है, जितनी तरजीह चुनाव हारने के बाद स्वामी प्रसाद को मिली। स्वामी को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव जैसा पद के साथ एमएलसी भी बना दिया गया। इससे आहत होकर चौहान ने कुछ दिन पहले फिर पाला बदला। उन्होंने सपा और विधायकी से इस्तीफा देकर दुबारा भाजपा में शामिल हो गए। तभी से उन्हें प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। अब भाजपा ने उन्हें फिर से घोसी से उम्मीदवार बना दिया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल के विस्तार में चौहान का मंत्री बनना पक्का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed