फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Mahotsav from today, the splendor of folk culture will spread

Azamgarh News: आजमगढ़ महोत्सव आज से, बिखरेगी लोक संस्कृति की छटा

Mon, 18 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh Mahotsav from today, the splendor of folk culture will spread
आजमगढ़ महोत्सव का आगाज सोमवार से होगा। मुख्य कार्यक्रम पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित होंगे। इसमें जहां लोक संस्कृति की सतरंगी छटा बिखरेगी वहीं, पारंपरिक विधाओं को सहेजे कलाकारों को मंच भी मिलेगा। कलाकार अपनी आवाज और कला से लोगों का मनोरंजन करेंगे तो खेलों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थानीय छात्र भी अपनी प्रतिभा पेश करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर में जगह-जगह वाल पेंटिंग के साथ-साथ होर्डिंग भी लगाई गई है। 18 सितंबर यानी सोमवार को पहले दिन शाम 5.30 बजे महोत्सव का उद्घाटन एवं आतिशबाजी स्थानीय प्रतिष्ठित कलाकारों की प्रस्तुति होगी। प्रसिद्ध लोक गायन मैथिली ठाकुर, राजस्थानी लोक गायन जस्सू खान ब्रज की होली संगीत नाटक अकादमी द्वारा होगी। वहीं हरिऔध कला केंद्र में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रंगोली, समूह नृत्य प्रतियोगिता, समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

19 सितंबर को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमे बालीवूड सिंगर तुन श्रीवास्तव, कामेडी नाइट-विश्वास चौहान, कामेडी नाइट रजत सूद होंगे। हरिऔध कला केंद्र में कृषक गोष्ठी, बोदू अहिर आजमगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी निर्देशक अभिषेक पंडित द्वारा किया जाएगा। 20 सितंबर को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सुनील जोगी, विष्णु सक्सेना, अंकिता सिंह, अमन अक्षर, अभय निर्भीक, डा. मंजीत सिंह, विनीत चौहान, सुनील व्यास शामिल होंगे। फैशन शो, नाटक मांस का रुदन , पंचम रंग संस्थान मनोज सिंह टाइगर उर्फ बताशा चाचा कमेडी फिल्म अभिनेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 सितंबर को गजल चंदन दास, कव्वाली दानिश साबरी पेश करेंगे। 22 को कथक समूह नृत्य कुमकुम आदर्श लखनऊ व बालीवुड नाइट ममता शर्मा पेश करेंगे। 23 सितंबर को बैंड नाइट बल्ली मारान ग्रुप पीयूष मिश्रा, बालीवूड ग्रुप डांस आईजीटी फेम श्रेय खन्ना का कार्यक्रम होगा। 24 को अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों के साथ ही भोजपुरी नाइट रितेश पांडेय, आम्रपाली दूबे, शिल्पी राज व भोजपुरी जगत के अन्य कलाकार शामिल होंगे। नौका दौड़ का आयोजन नरौली पुल से एकलव्य घाट तक होगा। रिक्शा दौड़ प्रतियोगिता नरौली चौराहे से राहुल प्रेक्षागृह तक होगी। अंतिम दिन मिनी स्टेडियम से चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तक मिनी मैराथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed