फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Husband shot himself if wife did not come for calling

आजमगढ़ : बुलाने पर नहीं आई पत्नी तो पति ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 20 Jun 2020 11:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 20 Jun 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Husband shot himself if wife did not come for calling
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक व्यक्ति के बुलाने पर उसकी पत्नी नहीं आई तो उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास होता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना शनिवार दिन में तीन बजे की है। मामले में देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं था। 

विज्ञापन


हाजीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राम सिंह पटेल पुत्र स्व. केदार पटेल ने सुबह पत्नी को किसी बात को लेकर डांट फटकार लगाई। बताया तो यह भी जाता है कि नशे में धुत होकर उसने पत्नी की पिटाई भी कर दी थी। इस पर पत्नी घर छोड़ कर पड़ोसी शोभनाथ के घर में जाकर बैठ गई थी। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे राम सिंह शोभनाथ के घर पर चढ़ गया और पत्नी को बाहर बुलाने लगा।
विज्ञापन


पति के बुलाने पर भी पत्नी जब बाहर नहीं निकली तो उसने अपने पास रखे असलहे से अपने ही सिर में गोली मार ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवास सुन कर पत्नी व आसपास के लोग भाग कर वहां पहुंचे। पति को मृत देख पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और छोटा भाई अलग रहता है। उसे दो लड़की व एक लड़के का पिता था। परिजनों के अनुसार मृतक पहले बाहर कमाता था, फिर गांव आकर सब्जी बेचने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed