फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: High tension current ran in houses early in the morning, a young man died due to scorching, many ele

Azamgarh: सुबह-सुबह घरों में दौड़ा हाईटेंशन करेंट, झुलस कर एक युवक की मौत, कई बिजली के उपकरण जले

Wed, 24 May 2023 12:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 24 May 2023 12:42 PM IST
सार

अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पर परगाशपुर गांव पड़ता है। मुख्य मार्ग पर दर्जन भर लोग अपना मकान बना कर रहते है। बिजली सप्लाई के लिए लोग कनेक्शन भी ले रखे है। बुधवार की सुबह लगभग सात बजे एलटी लाइन में हाईटेंशन करंट दौड़ गया।

विज्ञापन
Azamgarh: High tension current ran in houses early in the morning, a young man died due to scorching, many ele
रिंकू मद्धेशिया फाईल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहरौला थाना क्षेत्र के परगाशपुर गांव में बुधवार की सुबह हाईटेंशन करेंट लोगों के घरों में दौड़ गया। जिससे एक व्यक्ति की झुलस कर मौत हो गई तो वहीं दर्जनों घरों की वायरिंग व बिजली के उपरकण आदि जल कर खाक हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पर परगाशपुर गांव पड़ता है। मुख्य मार्ग पर दर्जन भर लोग अपना मकान बना कर रहते है। बिजली सप्लाई के लिए लोग कनेक्शन भी ले रखे है। बुधवार की सुबह लगभग सात बजे एलटी लाइन में हाईटेंशन करंट दौड़ गया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kashi vishwanath dham: काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर मांगे पैसे, सेवादार व सुरक्षाकर्मी धराए
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे लोगों के घरों की वायरिंग जलने लगी। वहीं बिजली के उपकरण टीवी, फ्रीज, कूलर, पंखा आदि जलने लगे। इसी दौरान गांव निवासी रिंकू मद्धेशिया (33) के कमरे में बिजली सप्लाई के लिए गई केबल जल कर उसी के ऊपर गिर गई। जिससे रिंकू गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक दो पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचे ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Azamgarh: High tension current ran in houses early in the morning, a young man died due to scorching, many ele
बिजली का तार - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, आक्रोश
घटना से बिजली विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते रिंकू की जहां मौत हो गई है तो वहीं दर्जनों परिवारों की वायरिंग व बिजली के उपकरण आदि जल गए है। यह पहली बार नहीं हुआ है। पूर्व में भी विभागीय लापरवाही के चलते ऐसी घटना हो चुकी है, लेकिन विभाग ध्यान नहीं देता। घटना के पीछे लटक रहे व जर्जर बिजली के तार मुख्य कारण है। लोगों ने पीड़ित परिवारों को बिजली विभाग की तरफ से मुआवजा दिए जाने की भी मांग किया है।

विभाग की लपरवाही कहीं भी नहीं है। तेज हवाओं के चलते एलटी तार टूट कर एचटी से सट गया, जिसके चलते घटना हुई है। सूचना मिली है, विभाग अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है।- शोभनाथ भरती, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र रेड़हा अहरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed