{"_id":"6545e8dc4b965b68170d99d3","slug":"azamgarh-encounter-vicious-criminal-injured-in-police-encounter-two-accomplices-arrested-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल, दो साथी गिरफ्तार; हत्या मामले में थे वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल, दो साथी गिरफ्तार; हत्या मामले में थे वांछित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:16 PM IST
सार
देवरिया जिले के मारल थाना अंतर्गत कपरियापार गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा की लाश बीते 14 अक्तूबर की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र में सड़क किनाने झाड़ियों में लहुलुहान हाल में पड़ी मिली थी।
विज्ञापन
Azamgarh Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल, दो साथी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह शातिर अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में देवरिया निवासी युवक की हत्या कर शव अहरौला थाना क्षेत्र में फेकने की घटना में वांछित एक अभियुक्त जहां पुलिस की गोली से घायल हुआ तो वहीं उसके दो साथी गिरफ्तार कर लिए गए। घायल को पुलिक्ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। मौके से पुलिस ने तमंचा-कारतूस व मृत युवक की कार को भी बदमाशों के पास से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
देवरिया जिले के मारल थाना अंतर्गत कपरियापार गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा की लाश बीते 14 अक्तूबर की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र में सड़क किनाने झाड़ियों में लहुलुहान हाल में पड़ी मिली थी। राहगीरों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर थाने पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान किया था। परिजनो ने बताया था कि मृतक प्रयागराज में रह कर पढ़ाई करता था और अपने मामा की कार साथ रह कर उसे चला कर अपना भरण पोषण भी करता था। 13 अक्टूबर को वह प्रयागराज से सवारी लेकर कहीं जाने के लिए निकला था। परिजनों ने कार गायब होने की भी बात कहीं। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दुर्वासा-गहजी मार्ग पर कार सवार कुछ युवक मौजूद है। जो कार खड़ी है वह संभवत: देवरिया निवासी युवक की है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही कार सवार युवकों ने पुलिस टीम पर लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी वहीं दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार करलिया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान अंकित सिंह निवासी लहुंआकला थाना कोतवाली देवगांव के रूप में की गई। पकड़े गए उसके साथियों के नाम नवनीत सिंह व निशांत सिंह बताया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पकड़े गए अन्य बदमाशों से पूछताछ की कवायद में जुटी है। मौके से पुलिस ने मृत देवरिया निवासी युवक से छीनी गई कार के साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।