{"_id":"686c0f441f90f6e12300f166","slug":"azamgarh-depot-got-57-women-conductors-they-will-take-charge-soon-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-134019-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़ डिपो को मिलीं 57 महिला कंडक्टर, जल्द संभालेंगी कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़ डिपो को मिलीं 57 महिला कंडक्टर, जल्द संभालेंगी कार्यभार
विज्ञापन
आजमगढ़। अब रोडवेज की बसों में भी महिला परिचालक यात्रियों को टिकट बनाते नजर आएंगी। परिवहन निगम द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डिपो में महिला कंडक्टरों की तैनाती की गई है। आजमगढ़ डिपो को 57 और डा. अंबेडकर नगर डिपो में 53 महिला परिचालक प्राप्त हुई हैं। बहुत जल्द ही ये महिलाएं अपना कार्यभार संभालेंगी।
आजमगढ़ रीजन के अंतर्गत सात डिपो मऊ, बलिया, शाहगंज, बेल्थरा, दोहरीघाट, आजमगढ़ और डॉ. अंबेडकर डिपो संचालित हो रहे हैं। आजमगढ़ डिपो से 87 निगमित और 31 अनुबंधित बसें जबकि डॉ. अंबेडकर नगर डिपो से 87 निगमित और 19 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। बीते दिनों नई बसें मिलने के बावजूद चालक-परिचालकों की कमी के कारण संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। विभाग ने रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की, लेकिन चालक के पदों पर अपेक्षित आवेदन नहीं मिल सके। हालांकि, महिला परिचालकों की भर्ती सफल रही। डा. अंबेडकर नगर डिपो में 53 महिलाओं की नियुक्ति की गई है।
आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि महिला परिचालकों के आने से डिपो में परिचालकों की कमी काफी हद तक दूर होगी। उन्होंने कहा कि जिले की बसों में अब जल्द ही महिला कंडक्टरों की सक्रिय भागीदारी यात्रियों को देखने को मिलेगी, जो न केवल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी, बल्कि महिलाओं को भी एक नई पहचान देगी।