{"_id":"6469de67d47f5cd509049ba6","slug":"azamgarh-crime-youth-beaten-to-death-with-sticks-and-bricks-case-registered-police-engaged-in-investigation-2023-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Crime: लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारपीट कर युवक की हत्या, मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Crime: लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारपीट कर युवक की हत्या, मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 21 May 2023 02:33 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 21 May 2023 02:33 PM IST
सार
देवारा जदीद गांव निवासी मनबढ़ युवक रवि अपने घर के छत पर साउंड बाक्स लगा कर गाना बजा रहा था। जिस पर पड़ोस कर रहने वाला रामताऊल (23) ने रवि के घर के बाहर जा कर कहा कि मैं भी आता हूं। साथ में गाने पर डांस करेंगे। रामताऊल की यह बात रवि को नागवार गुजरी और उसने रामताऊल पर हमला बोल दिया। इस घटना में रवि की बहन रीमा व उसकी मां ने भी साथ दिया। तीनों ने रामताऊल को लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजमगढ़ में महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव में शनिवार की रात मनबढ़ों ने युवक को लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर घर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई टीम गठित किया है।
विज्ञापन
देवारा जदीद गांव निवासी मनबढ़ युवक रवि अपने घर के छत पर साउंड बाक्स लगा कर गाना बजा रहा था। जिस पर पड़ोस कर रहने वाला रामताऊल (23) ने रवि के घर के बाहर जा कर कहा कि मैं भी आता हूं। साथ में गाने पर डांस करेंगे। रामताऊल की यह बात रवि को नागवार गुजरी और उसने रामताऊल पर हमला बोल दिया। इस घटना में रवि की बहन रीमा व उसकी मां ने भी साथ दिया। तीनों ने रामताऊल को लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mau Accident: बारातियों से भरी बोलेरो कार ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत, कई लोग घायल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
इतना ही नहीं तीनों ने मिल कर रामताऊल का सिर पड़ोसी की दीवार में कई बार लड़ा दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट आई और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक रामताऊल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बात मनबढ़ रवि, उसकी बहन रीमा व मां घर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक के बड़े पिता रामबचन निषाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
मनबढ़ युवक ने अपनी बहन व मां के साथ मिल कर युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दिया है। घटना के बाद से हत्यारोपी घर छोड़ कर फरार है। उनकी तलाश में दो टीम लगाई गई है। मृतक के बड़े पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संजय कुमार, एएसपी यातायात, आजमगढ़।