फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Accident: Bolero car full of wedding procession collided with tractor, one dead, many injured

Mau Accident: बारातियों से भरी बोलेरो कार ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत, कई लोग घायल

Sun, 21 May 2023 02:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 21 May 2023 02:08 PM IST
सार

हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेरुकी जमदरा निवासी रामविलास सिंह के भतीजे अंकित सिंह की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के सिंहासन गांव में 20 मई को थी। इसके लिए अंकित सिंह का भाई विपिन सिंह अपने दोस्तों के साथ बेलोरो से बारात में जा रहा था। अभी बोलेरो  कि वह जैसे ही कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के पास स्थित अवधेश स्मृति इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था कि घोसी ब्लाक के रसडी़ से बिजली विभाग का कार्य कर के वापस आ रही ट्रैक्टर ट्राली से भिड़त हो गई।

विज्ञापन
Mau Accident: Bolero car full of wedding procession collided with tractor, one dead, many injured
बारातियों से भरी बोलेरो कार ट्रैक्टर से टकराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के पास शनिवार की देर शाम बरातियों से भरी बोलेरो ट्रैक्टर ट्रांली से आमने सामने भिड़ गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए, इसमें ट्रैक्टर सवार एक ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।वहीं दूसरें घायलों की गंभीर हालात बनी हुई है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर घटना से मृतक के गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: धू-धूकर जलने लगी रोडवेज की बस, अंदर सो रहे चालक-परिचालक ने ऐसे बचाई अपनी जान
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेरुकी जमदरा निवासी रामविलास सिंह के भतीजे अंकित सिंह की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के सिंहासन गांव में 20 मई को थी। इसके लिए अंकित सिंह का भाई विपिन सिंह अपने दोस्तों के साथ बेलोरो से बारात में जा रहा था। अभी बोलेरो  कि वह जैसे ही कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के पास स्थित अवधेश स्मृति इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था कि घोसी ब्लाक के रसडी़ से बिजली विभाग का कार्य कर के वापस आ रही ट्रैक्टर ट्राली से भिड़त हो गई। आमने सामने भिड़त होते ही दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार में चीख पुकार मच गई और उधर ट्रैक्टर सवार भी चिल्ला पड़े।आस पास मौजूद राहगीर दौड़कर बोलेरो तथा ट्रैक्टर के पास पहुंचकर पहले बोलेरो सवार सभी को एक एक कर के बाहर निकाला।हादसे में बोलेरो सवार विपिन सिंह 18 पुत्र स्वर्गीय लल्लन सिंह, हिमांशू सिंह 17, प्रिंस सिंह 18, बोलेरो चालक फरीद 45 पुत्र अख़्तर तो ट्रैक्टर चालक नन्दू राजभर, ट्रैक्टर सवार रामबचन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।  जहां रामबचन की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रामबचन राजभर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो चालक पर मुकदमा दर्ज
मऊ।हादसे में मृत रामबचन के पुत्र रामप्रसाद ने बोलेरो चालक के विरुद्ध तहरीर दी, पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। मुकदमे में आरोप लगाया कि  मृतक रामबचन राजभर रसड़ी से काम कर के ट्रैक्टर से अपने घर आ रहा था। जहां बोलेरो चालक के लापरवाही से बोलेरो ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया जिसमें मेरी पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed