फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Crime: Due to land dispute, a young man was attacked on the neck with a sharp weapon, admitted to the

Azamgarh Crime: भूमि विवाद के चलते धारदार हथियार से युवक के गर्दन पर वार, अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों में रोष

Fri, 09 Jun 2023 02:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 09 Jun 2023 02:30 PM IST
सार

सिकरौरा गांव निवासी जोगिंदर चौहान (22) पुत्र बाल किशुन शुक्रवार की सुबह घर के बार टीनशेड लगा रहा था। इसी दौरान पट्टीदारों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जोगिंदर के गर्दन पर गंभीर चोट आयी। जिस पर वह जान बचाने के लिए मौके से भागा। कुछ दूर तक पट्टीदारों ने उसे दौड़ाया भी लेकिन इसी बीच ग्रामीण जुट गए तो हमलावर मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
Azamgarh Crime: Due to land dispute, a young man was attacked on the neck with a sharp weapon, admitted to the
भूमि विवाद के चलते धारदार हथियार से युवक के गर्दन पर वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सिकरौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर युवक पर उसके पट्टीदारों ने ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक के गर्दन पर गंभीर चोट आयी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में गरजे डिप्टी सीएम: 'जिस अमेरिका ने PM Modi को वीजा देने से इनकार किया, वह आज ऑटोग्राफ ले रहा है'
विज्ञापन

सिकरौरा गांव निवासी जोगिंदर चौहान (22) पुत्र बाल किशुन शुक्रवार की सुबह घर के बार टीनशेड लगा रहा था। इसी दौरान पट्टीदारों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जोगिंदर के गर्दन पर गंभीर चोट आयी। जिस पर वह जान बचाने के लिए मौके से भागा। कुछ दूर तक पट्टीदारों ने उसे दौड़ाया भी लेकिन इसी बीच ग्रामीण जुट गए तो हमलावर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित भी लहुलुहान होने के चलते मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद ग्रामीण उसे आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मरहम-पट्टी कर उसका इलाज किया जा रहा है। घायल जोगिंदर ने बताया कि उसके चाचा ने ही चाकू से उस पर हमला किया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed