{"_id":"6482c961f9bd5660f400ec34","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-reached-mirzapur-visited-maa-vindhyavasini-will-give-advice-to-the-workers-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में गरजे डिप्टी सीएम: 'जिस अमेरिका ने PM Modi को वीजा देने से इनकार किया, वह आज ऑटोग्राफ ले रहा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में गरजे डिप्टी सीएम: 'जिस अमेरिका ने PM Modi को वीजा देने से इनकार किया, वह आज ऑटोग्राफ ले रहा है'
Fri, 09 Jun 2023 02:27 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:27 PM IST
सार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर में सात मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, '2024 में मोदी को पहले से ज्यादा सीटों से जीता कर प्रधानमंत्री बनाना है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और साथ में डीएम दिव्या मित्तल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर पहुंचे है। डिप्टी सीएम ने विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन किया और मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर में सात मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, '2024 में मोदी को पहले से ज्यादा सीटों से जीता कर प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि यह मोदी का ही प्रभाव है जिसके चलते जिस अमेरिका ने कभी उनको वीजा देने से मना कर दिया था। आज उसके राष्ट्रपति कहते हैं कि मोदी जी आपका ऑटोग्राफ लेना है। उपमुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया।
यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की पुलिस से गुहार: 'घर से गायब हैं 12 लाख रुपये और बेटी..जल्द कार्रवाई की जाए'
विज्ञापन
कहा कि यह 56 इंच के सीने का ही कमाल है कि मोदी ने पूरे विश्व में स्वदेशी टीकाकरण को लोगों की सहायता के लिए पहुंचाया। अपने देश के 220 करोड़ लोगों तक टीका का डोज दिया। हर जगह उन्होंने अपनी क्षमता सिद्ध की। जो देश हमको आंख दिखाता है, उसके घर में घुसकर हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी का बूथ स्तर तक का संगठन तो बनाते ही हैं। अब मोर्चा का भी बूथ स्तर तक संगठन बनाएं। जिससे 2024 में पार्टी को भारी बहुमत मिले।'