{"_id":"64686aee256b8200b3081dd3","slug":"azamgarh-crime-dispute-between-husband-and-wife-over-power-cut-married-woman-killed-with-sharp-weapon-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Crime: बिजली कटने पर हुआ पति-पत्नी में विवाद, धारदार हथियार से विवाहिता को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Crime: बिजली कटने पर हुआ पति-पत्नी में विवाद, धारदार हथियार से विवाहिता को उतारा मौत के घाट
Tue, 23 May 2023 11:45 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 23 May 2023 11:45 AM IST
सार
कंधरापुर के नामदारपुर गांव निवासिनी सुनीता (40) की गांव निवासी मुन्ना से दूसरी शादी हुई थी। पहले पति से सुनीता के दो पुत्र व एक पुत्री थे। मुन्ना से शादी के बाद भी उसे दो पुत्रियां हुई। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घर की लाइट अचानक चली गई। जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही पति मुन्ना ने घर में रखे धारदार हथियार (बांका) से पत्नी सुनीता पर कई प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में कंधरापुर थाना क्षेत्र के नामदारपुर गांव में शुक्रवार की देर रात बिजली कट जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर कई प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से पत्नी लहुलुहान हो गई। देवर उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजवा दिया। वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ballia News: नहाते समय सरयू नदी में डूबे दो चचेरे भाई, दूसरे दिन बरामद हुए शव, मचा कोहराम
विज्ञापन
कंधरापुर के नामदारपुर गांव निवासिनी सुनीता (40) की गांव निवासी मुन्ना से दूसरी शादी हुई थी। पहले पति से सुनीता के दो पुत्र व एक पुत्री थे। मुन्ना से शादी के बाद भी उसे दो पुत्रियां हुई। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घर की लाइट अचानक चली गई। जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही पति मुन्ना ने घर में रखे धारदार हथियार (बांका) से पत्नी सुनीता पर कई प्रहार कर दिया। जिससे सुनीता लहुलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद मुन्ना घर से फरार हो गया। सूचना पर सुनीता का देवर सुग्रीव मौके पर पहुंचा और उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल चला गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनीता को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पुलिस को भी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं पुलिस ने आरोपित पति मुन्ना को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां उससे घटना को लेकर पूछताछ करने में पुलिस जुटी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सुनीता के पहले पति के तीन व मुन्ना के दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन